कांग्रेस हताश, निराश और टूट चुकी है, पार्टी बड़े ही मूर्छित अवस्था में है: मंत्री रामविचार नेताम

Minister Netam on Congress: कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने रायपुर में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश, निराश और टूट चुकी है। कांग्रेस सोच रही थी रिपीट होंगे, लेकिन जनता की जनादेश ने आईना दिखा दिया। कांग्रेस बड़े ही मूर्छित अवस्था में है। प्रदेश में एक भी लोकसभा सीट पाना कांग्रेस के बस में नहीं है। बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक बीजेपी के कार्यक्रम से कांग्रेस में हताशा है। भूपेश बघेल कहीं से भी लड़े, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सभी अपना-अपना जमीन तलाश कर रहे हैं। इनकी जमीन उखड़ चुकी है। कांग्रेस के सारे भ्रष्टचार सामने आने लगे हैं। 

यह भी पढ़ें:- BJP की राह पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस, आचार संहिता से पहले लोकसभा के उम्मीदवारों की करेगी घोषणा

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी तक धान खरीदी की तारीख निर्धारित है, जिसे कांग्रेस बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर भी कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना धर्म निभा रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कुछ न कुछ मुद्दा ढूंढकर बात रखेंगे, नहीं तो कैसे जानेंगे कि कांग्रेस पार्टी है। बता दें कि बीते दिनों CM विष्णुदेव साय ने कहा था कि किसान अगर मांग करेंगे तो सरकार इस पर विचार करेगी। दरअसल, सरकार ने 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा था, जो पूरा हो गया है। हालांकि हजारों किसान अभी भी धान नहीं बेच पाए हैं, जिसके चलते सरकार से धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की जा रही है। (Minister Netam on Congress)

लोकसभा चुनाव में किसे मिलेगा फायदा ?

वहीं कांग्रेस अपने आप को किसान हितैशी कहते आई है। ऐसे में वो चाहती है कि किसान लोकसभा में कांग्रेस को वोट करे। इसलिए सरकार से धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग कर रही है। साथ ही किसानों को 3100 रुपए की राशि जारी नहीं होने पर भी लगातार सवाल उठा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ये साफ कर चुके हैं कि धान खरीदी में अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त मिलेगी, लेकिन ये राशि कब तक मिलेगी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं सूत्रों के मुताबिक साय सरकार फरवरी में किसानों को अंतर की राशि जारी कर सकती है। क्योंकि आचार संहिता से पहले सरकार चहेगी कि उनके जो बड़े वादे है उसे पूरा किया जाए। नहीं तो लोकसभा में नुकसान उठाना पड़ सकता है। (Minister Netam on Congress)

Related Articles

Back to top button