खेलों को बढ़ावा देने किए जा रहे हर संभव प्रयास: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Minister Rajwada on Sports: महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिले के बरौन्धी ग्राम पंचायत में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में खेल अधोसंरचनाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने के लिए भरपूर मौके मिले। मंत्री राजवाड़े ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मौका मिलता है। खेल के मैदान में खिलाड़ियों को खेलता देख एक अलग ही अनुभूति मिलती है।
यह भी पढ़ें:- आज गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 338 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद थे। वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप अपने दो दिवसीय बीजापुर दौरे के दौरान मिनी स्टेडियम में आयोजित आमसभा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने जिले के विकास के लिए 36 करोड़ 41 लाख रुपए की सौगात दी, जिसमें 32 करोड़ 26 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और 4 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत वाले कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा कर छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार तेज की है। (Minister Rajwada on Sports)


मंत्री कश्यप ने कहा कि सरकार ने सुशासन के एक साल में ही दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली, सड़क, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई है। नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत बस्तर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास की गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर गरीबों के पक्के घर के सपने को साकार किया है। किसानों के लिए 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और लंबित बोनस का भुगतान किया है। वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी कर वनवासियों की आय में वृद्धि की है। कार्यक्रम को सांसद महेश कश्यप ने भी संबोधित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। (Minister Rajwada on Sports)




