Google Analytics —— Meta Pixel

आज गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 338 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

CM Sai Gariyaband Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 5 जनवरी यानी आज गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे, जहां वे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होकर गरियाबंद जिला मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 3.10 बजे गरियाबंद के गांधी मैदान में राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार: वन मंत्री केदार कश्यप

वहीं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा के बालको में 1.60 करोड़ और दर्री जोन में 45 लाख के विकास कार्यों की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरबा शहर का हर नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है। विधानसभा चुनाव में आपने एक बस्ती के रहने वाले को आशीर्वाद दिया था। आज इसी वजह से हर बस्ती को संवारने और सजाने के उद्देश्य के साथ विकास कार्यों को गति दी जा रही है। मंत्री देवांगन ने कहा कि विकास की यही परिभाषा है कि विकास और तेज विकास। हर गली के विकास हर बस्ती का विकास। मंत्री ने कहा कि विकास विष्णुदेव की सरकार कोरबा समेत सभी निगमों के विकास के लिए राशि दे रही है, ताकि वार्डों की जितनी भी दुर्दशा है उससे लोगों को तेजी से निजात मिल सके। (CM Sai Gariyaband Tour)

श्रम मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव सरकार में गांव समेत शहरों का तीव्र गति से विकास हो रहा है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेन्द्र देवांगन, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, बालको मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, शिव बालक सिंह तोमर, सत्येंद्र दुबे, शशि चंद्र, पार्षद तरुण राठौर, नर्मदा लहरे, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, पार्षद पुष्पा कंवर, विजय साहू, कविता राजपूत, बुधवार यादव, गोलू पांडेय, पुराईन बाई, मुकुंदसिंह, नवीन ठाकुर, शैलेन्द्र यादव, चन्दन दास समेत ज्यादा संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के बालको जोन अंतर्गत वार्ड 36 यादव मोहल्ला में सी. सी. रोड निर्माण कार्य किया जाएगा। (CM Sai Gariyaband Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!