छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार: वन मंत्री केदार कश्यप

Minister Kashyap in Bijapur: वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप अपने दो दिवसीय बीजापुर दौरे के दौरान मिनी स्टेडियम में आयोजित आमसभा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने जिले के विकास के लिए 36 करोड़ 41 लाख रुपए की सौगात दी, जिसमें 32 करोड़ 26 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और 4 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत वाले कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा कर छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार तेज की है। सरकार ने सुशासन के एक साल में ही दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली, सड़क, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई है।
यह भी पढ़ें:- पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
उन्होंने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत बस्तर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास की गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर गरीबों के पक्के घर के सपने को साकार किया है। किसानों के लिए 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और लंबित बोनस का भुगतान किया है। वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी कर वनवासियों की आय में वृद्धि की है। कार्यक्रम को सांसद महेश कश्यप ने भी संबोधित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। (Minister Kashyap in Bijapur)

कार्यक्रम के दौरान केदार कश्यप ने अलग-अलग योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने पूर्ण आवास प्राप्त हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी। जबकि नए आवास के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किए। स्व-सहायता समूहों को 75 हजार और 3 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही वन अधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं के लाभ भी वितरित किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा, एसपी डॉ. जितेंद्र यादव, डीएफओ रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों में बी. पुष्पा राव, घासीराम नाग, गोपाल पवार और कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। (Minister Kashyap in Bijapur)




