ATM कैश वैन से 14.60 लाख उड़ा ले गए बदमाश, इलाके में हड़कंप

Chhattisgarh Crimes News : दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में कैश वैन से 14 लाख 60 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : लव मैरिज के 5 साल बाद पत्नी की मौत, 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
जानकारी के अनुसार, ग्राम कपसदा स्थित गोयल स्कूल के पास रात करीब 8:30 से 9 बजे के दौरान कैश एजेंसी के दो कर्मचारी एटीएम में रकम जमा कराने जा रहे थे। तभी सड़क पर अचानक दो युवक मोटरसाइकिल समेत गिरते हुए दिखाई दिए। घायल समझकर जैसे ही कर्मचारी गाड़ी रोककर मदद के लिए नीचे उतरे, तभी मौके पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने वैन में रखे कैश बैग पर हाथ साफ कर दिया और देखते ही देखते फरार हो गए। (Chhattisgarh Crimes News)
लूट की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस हरकत में आ गई। आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। हालांकि देर रात तक पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
पुलिस ने क्षेत्र को सील कर CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। (Chhattisgarh Crimes News)



