Google Analytics —— Meta Pixel

निजी अस्पताल की करतूत : डिलीवरी के दौरान पेट में छोड़ी कैंची, 17 साल बाद खुला ऑपरेशन का राज

Lucknow News :  उत्तर प्रदेश में लखनऊ के निजी अस्पताल के डॉक्टर पर ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कैंची छोड़ने का आरोप लगा है। शहर के इंदिरा नगर निवासी अरविंद पांडेय के मुताबिक 17 साल पहले इंदिरानगर के एक निजी अस्पताल में उनकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : CM साय ने PM मोदी को भेंट किया बिलासा देवी केवट का स्मृति मोमेंटो

सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने पेट में ही कैंची छोड़ दी थी। ऑपरेशन के कुछ दिन बाद ही पत्नी को समस्याएं होने लगीं। बीते 23 मार्च 2025 को पत्नी का एक्सरे कराया था। पेट में कैंची होने की बात पता चली। KGMU में डॉक्टरों ने बुधवार को संध्या का ऑपरेशन कर पेट से कैंची निकाल दी। अरविंद पांडेय ने गाजीपुर कोतवाली थाने में इसकी लिखित शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार KGMU के ट्रॉमा सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने महिला का ऑपरेशन 23 मार्च को किया। करीब 3 घंटे चले ऑपरेशन में महिला के पेट से कैंची जैसा सर्जिकल इक्विपमेंट निकालने में कामयाब रहे। ऑपरेशन के बाद महिला फिलहाल ट्रॉमा सर्जरी विभाग में भर्ती हैं। अगले सप्ताह तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बताया गया कि 50 साल की पीड़ित महिला को कई दिनों से पीठ में असहनीय दर्द था। (Lucknow News)

डॉक्टरों की सलाह पर मरीज को परिजन जब MRI कराने ले गए तो मशीन में उसकी जांच नहीं हो सकी। इसके बाद फिर X Ray कराया गया। जिसमें कैंची जैसा उपकरण दिखा। गाजीपुर थाने के इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक अरविंद कुमार पांडेय की तहरीर मिली है। इसे सीएमओ के पास भेज दिया गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। (Lucknow News)

Back to top button
error: Content is protected !!