Google Analytics —— Meta Pixel

Miss Universe Chhattisgarh 2025 : राजधानी की डा. अंजली पवार बनीं मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़, अब इंडिया और इंटरनेशनल मंच पर दिखाएंगी जलवा

Miss Universe Chhattisgarh 2025 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की डॉ. अंजली पवार ने मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 का खिताब अपने नाम किया है। अब वे आगामी मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी का माहौल है।

डॉ. अंजली का जन्म मध्यप्रदेश के वारासिवनी में हुआ, लेकिन वे लंबे समय से रायपुर में रह रही हैं। पेशे से डेंटिस्ट अंजली के पास डेंटल सर्जरी की डिग्री है और वे ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ में बतौर मेडिटेशन टीचर भी सक्रिय हैं। उन्होंने ढाई साल पहले प्रसून बोपचे से विवाह किया है, जो रायपुर में ही रहते हैं।

यह भी पढ़ें :- Regional Language Promotion : छत्तीसगढ़ी भाषा के सम्मान में बिलासपुर से रायपुर तक निकलेगी पदयात्रा, जनकवि लक्ष्मण मस्तुरिया की जयंती पर ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम आयोजित

राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता का आयोजन 2 मई को झारखंड में किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्यों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतियोगिता के बीच अंजली ने आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और सामाजिक दृष्टिकोण के बल पर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ का ताज हासिल किया। (Miss Universe Chhattisgarh 2025)

डॉ. अंजली मानसिक स्वास्थ्य की प्रबल समर्थक हैं। वे चाहती हैं कि मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात हो और इसे लेकर समाज में फैले भ्रम को दूर किया जा सके। उनके मुताबिक, स्कूल स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए ताकि बचपन से ही इस पर संवेदनशीलता विकसित की जा सके। वे इस दिशा में सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रही हैं। (Miss Universe Chhattisgarh 2025)

अब डॉ. अंजली पवार मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी और इसमें सफलता मिलने पर नवंबर 2025 में थाईलैंड में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी यह सफलता न केवल व्यक्तिगत गौरव की बात है, बल्कि राज्य की बेटियों के लिए प्रेरणा भी बन रही है। (Miss Universe Chhattisgarh 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!