Google Analytics —— Meta Pixel

विधायक देवेंद्र यादव होंगे COA के महासचिव, गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ (COA ) के अध्यक्ष के नाते महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अवर सचिव ने इस बाबत आधिकारिक पत्र भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को भेज दिया है। मालूम हो कि होरा ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे श्री बघेल ने स्वीकार कर लिया है।

अब कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ  (COA ) के नए महासचिव होंगे। संघ की पिछले दिनों भिलाई में हुई बैठक में यादव को महासचिव चुना गया है। वही गुरु चरण के ईडी से पूछताछ के बाद अभी एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े :- मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल , किरेन रिजिजू से लिया गया कानून मंत्रालय

प्रदेश में केबल टीवी व्यवसाय में एकाधिकार को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें बातचीत की रिकॉर्डिंग थी। कथित ऑढियो में होरा सीएम भूपेश के नाम का प्रयोग दबाव बनाने के लिए कर रहे थे। इतना ही नहीं इसमें दावा किया गया था कि अफसर उनको रिपोर्ट देते रहते हैं। कलेक्टर और एसएसपी से कौन, क्या बात कर रहा है, ये जानकारी उनको मिलती रहती है। (COA )

गुरुचरण सिंह होरा ने इस विवादित ऑडियो टेप आने के बाद 20 सितम्बर 2022 को अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्यगत समस्या बताई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!