Google Analytics —— Meta Pixel

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल , किरेन रिजिजू से लिया गया कानून मंत्रालय

नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट (Modi cabinet) में बड़ा बदलाव हुआ है. किरने रिजिजू को कानून मंत्री पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी है. अब किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से बदलकर भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है. वहीं, रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है.

अभी होंगे और बदलाव

कहा जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में बदलाव की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसकी नींव तभी पड़ गई थी जब पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों से अपने कामों और उपलब्धियों पर रिपोर्ट मांगी थी। इस तरह के बदलाव को साल 2024 के आम चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मोदी सरकार चुनावों से पहले सभी समीकरणों को गांठने के लिए बदलाव कर सकती है। (Modi cabinet)

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ की होगी भागीदारी

2021 में कानून मंत्री बने थे रिजिजू

रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद बीजेपी सांसद हैं. किरन रिजिजू का जन्म 19 नवंबर, 1971 को अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में हुआ था. उनके पास दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री है. उन्होंने 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव (अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र) लड़ा और जीत हासिल की. लेकिन वह 2009 के लोकसभा चुनाव में हार गए. 2014 के चुनाव में रिजिजू ने फिर से जीत हासिल की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में गृह राज्य मंत्री बनाए गए. (Modi cabinet)

Back to top button
error: Content is protected !!