मोदी सरकार का GST पर बड़ा फैसला: अब सिर्फ 5% और 18% स्लैब, जानें क्या होगा सस्ता-महंगा

New GST Rates List: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जीएसटी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक में 12% और 28% टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ दो मुख्य स्लैब होंगे – 5% और 18%। वहीं, तंबाकू और विलासिता की वस्तुओं पर 40% का विशेष स्लैब लागू होगा।
यह भी पढ़े :- निलंबन के बाद KCR की बेटी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पिता से बोली कविता- अपने आसपास के पार्टी नेताओं की करें जांच
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह सुधार आम आदमी और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए किया गया है। किसानों, स्वास्थ्य क्षेत्र, श्रम प्रधान उद्योगों और छोटे कारोबारों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। (New GST Rates List)
अब शून्य कर (0% GST)
- अल्ट्रा हाई टेम्परेचर दूध, छेना और पनीर
- सभी भारतीय रोटियां (रोटी, पराठा आदि)
- 33 जीवन रक्षक दवाएं
5% जीएसटी में शामिल
- हेयर ऑयल, साबुन, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट
- साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर
- खाद्य पदार्थ: नमकीन, भुजिया, पास्ता, नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, मक्खन, घी
- कृषि मशीनरी व ट्रैक्टर
- जैव-कीटनाशक, प्राकृतिक मेन्थॉल
- हस्तशिल्प, संगमरमर, ग्रेनाइट ब्लॉक, चमड़े के उत्पाद
- मानव निर्मित रेशा व धागा
- सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, अमोनिया
- नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण जैसे सोलर कुकर, पवन चक्की, पीवी सेल आदि
18% जीएसटी में शामिल (पहले 28% था)
- एयर कंडीशनर, 32 इंच से बड़े टीवी
- डिशवॉशिंग मशीनें
- छोटी कारें और 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलें
- बस, ट्रक, एम्बुलेंस, तिपहिया वाहन
- सभी ऑटो पार्ट्स
- सीमेंट
- चश्मे और गॉगल्स
40% जीएसटी (विशेष दर)
- तंबाकू उत्पाद (सिगरेट, गुटका, पान मसाला, जर्दा, बीड़ी आदि)
- शुगर युक्त एवं कैफीन युक्त सॉफ्ट ड्रिंक, कार्बोनेटेड पेय
वित्त मंत्री ने कहा कि इन बदलावों से उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर राहत मिलेगी और उद्योगों पर बोझ घटेगा। (New GST Rates List)



