Modi NDA CMs meeting : प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ मॉडल को सराहा, विष्णुदेव बोले- हमने हाथों से बंदूकें छीनकर गेंद थमाई

Modi NDA CMs meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही पुनर्वास और विकास योजनाओं की जानकारी दी।
सीएम साय ने बताया कि कैसे सरकार बस्तर में आम लोगों की जिंदगी को बेहतर बना रही है। उन्होंने कहा, “हमने हाथों से बंदूकें छीनकर गेंद थमाई है।” उन्होंने बस्तर ओलिंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों का ज़िक्र करते हुए बताया कि कैसे खेल और संस्कृति के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। (Modi NDA CMs meeting)
बस्तर ओलिंपिक में 7 जिलों के 32 विकासखंडों से 1.65 लाख प्रतिभागी शामिल हुए। तीन चरणों में हुए आयोजन में पारंपरिक खेलों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित किया गया। वहीं बस्तर पंडुम उत्सव में 1,743 सांस्कृतिक दलों और 47 हजार लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें बस्तर की लोकसंस्कृति और एकता को बढ़ावा मिला।
सीएम ने पुनेन सन्ना जैसे उदाहरण साझा किए, जिन्होंने कभी नक्सल प्रभाव क्षेत्र से निकलकर व्हीलचेयर रेस में मेडल जीता। उन्होंने पीएम को बताया कि राज्य में सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन कर योजनाओं की निगरानी ‘अटल मॉनिटरिंग पोर्टल’ से की जा रही है। (Modi NDA CMs meeting)
बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रणनीति पर चर्चा की, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ की सफलता की सराहना की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा द्वारा नक्सल क्षेत्र में पुनर्वास योजनाओं की जानकारी को भी प्रधानमंत्री ने सराहा।
पीएम ने जातिगत जनगणना और ऑपरेशन सिंदूर को सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम बताया। बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और जातिगत जनगणना को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। (Modi NDA CMs meeting)
यह भी पढ़ें :- Illegal spa activities Raipur : 80 से अधिक स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, कई जगह मिले आपत्तिजनक सामान



