Illegal spa activities Raipur : 80 से अधिक स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, कई जगह मिले आपत्तिजनक सामान

Illegal spa activities Raipur : राजधानी रायपुर में संचालित स्पा सेंटरों में पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई शनिवार को अचानक की गई, जिसे पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग अभियान के रूप में अंजाम दिया। अभियान के दौरान कई स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई और कुछ संचालकों को हिरासत में लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के बाहर से आकर कर रहे थे यह काम
इस अभियान का नेतृत्व सीएसपी स्तर के अधिकारियों ने किया। चार टीमें बनाई गईं, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की संख्या भी अच्छी-खासी रही। छापे के दौरान स्पा सेंटरों में काम करने वाले कर्मचारियों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से उन लोगों के आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्रों की जांच की गई, जो छत्तीसगढ़ के बाहर से आकर कार्यरत हैं। (Illegal spa activities Raipur)
पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों से संबंधित रजिस्ट्रेशन, किराया अनुबंध और व्यवसाय संचालन से जुड़ी अन्य वैधानिक दस्तावेजों की भी जांच की।
छापेमारी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलतराम पोर्ते, अति. पुलिस अधीक्षक (ICUW) ममता देवांगन, सीएसपी आजाद चौक अमन झा, सीएसपी सिविल लाइंस अजय कुमार, सीएसपी नवा रायपुर करन कुमार उके, सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, डीएसपी ICUW रूचि वर्मा और शहर के तमाम थाना प्रभारी शामिल रहे। लगभग 200 महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात किए गए। (Illegal spa activities Raipur)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और कर्मचारियों की वैधता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है। आने वाले समय में इस तरह की कार्रवाई और भी तेज की जाएगी। (Illegal spa activities Raipur)
यह भी पढ़ें :- IAS Transfer & Posting : झारखंड में 20 IAS अफसरों का तबादला, अजय नाथ झा बने बोकारो के नए डीसी, देखें पूरी लिस्ट..



