प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची से की बात, भारत-जापान साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Modi Talk Japanese PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची से बातचीत की और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने ताकाइची के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी। दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए अपने साझा विजन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा गतिशीलता जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। प्रधानमंत्री मोदी और ताकाइची ने इस बात पर सहमति जताई कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत और जापान के बीच मजबूत संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं।
यह भी पढ़ें:- वैश्विक तनावों, व्यापार व्यवधानों के बीच भारत शांति और समावेशी विकास का प्रतीक है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इस बातचीत की जानकारी एक्स पर साझा करते हुए लिखा और कहा कि जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा गतिशीलता पर केंद्रित भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के हमारे साझा विजन पर चर्चा की। हमने इस बात पर सहमति जताई कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान के मजबूत संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस वार्ता को भारत और जापान के बीच बढ़ते रणनीतिक विश्वास और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

PM साने जापान की प्रमुख राजनीतिक पार्टी LDP की सदस्य हैं, जिन्हें 21 अक्टूबर 2025 को जापान की संसद ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। इससे पहले 4 अक्टूबर 2025 को उन्होंने LDP का अध्यक्ष पद जीता था, जो उनके प्रधानमंत्री बनने की तैयारी थी। उनकी पार्टी ने हाल ही में चुनौतियों का सामना किया था। LDP ने राज्यसभा और लोकसभा दोनों में अपनी पूर्ण बहुमत खो दी थी, जिसके बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ था। उनके प्रधानमंत्री बनने के पीछे एक नया गठजोड़ था । LDP ने JIP के साथ मिलकर सरकार बनाने का निर्णय लिया, जिससे उन्हें समर्थन मिला। जापान में लंबे समय से पुरुष-प्रधान राजनीति रही है। एक महिला का प्रधानमंत्री बनना एक प्रतीक-चिन्ह है।



