Google Analytics —— Meta Pixel

मोहन भागवत का चेतावनी भरा संदेश, बोले – हिंदुओं के बिना दुनिया का अस्तित्व ही नहीं

मणिपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मणिपुर दौरे के दौरान हिंदू समाज और भारतीय सभ्यता को लेकर बड़ा वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि “हिंदुओं के बिना दुनिया का अस्तित्व संभव नहीं है। हिंदू समाज अमर है, और भारत उस चिरंतन सभ्यता का नाम है। यदि हिंदू खत्म हो गए, तो दुनिया भी खुद खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़े :- सभी मतदाताओं का फॉर्म जमा हो, कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रिय और सजग रहे : इन्द्र साव

भागवत ने कहा कि भारतीय सभ्यता ने इतिहास में कई उतार-चढ़ाव देखे, बाहरी आक्रमण झेले और राजनीतिक बदलावों के दौर से गुजरी, लेकिन फिर भी “भारत अपने मूल स्वरूप और संस्कृति के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। हमारी सभ्यता आज भी जीवित है क्योंकि हमारे भीतर कुछ ऐसा है जो हमें टिकाए हुए है।

ग्रीस, मिस्र और रोम की सभ्यताओं का उदाहरण

RSS प्रमुख ने कहा कि दुनिया की कई प्राचीन सभ्यताएं—जैसे ग्रीस, मिस्र और रोम—अब अपने मूल रूप में नहीं हैं और “नक्शे से लगभग गायब हो चुकी हैं।” उन्होंने कहा कि इन देशों ने बड़े पैमाने पर धार्मिक परिवर्तन और सांस्कृतिक विच्छेदन झेला, जिसके कारण उनकी सभ्यताएं खत्म हो गईं। इसके विपरीत भारत आज भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से मजबूती से जुड़ा है।

भारत की ताकत—सांस्कृतिक एकता

भागवत ने जाति, धर्म और भाषा के आधार पर विभाजन के बजाय जिम्मेदारी-आधारित सांस्कृतिक एकता को भारत की शक्ति बताया। उन्होंने कहा, “भारत का सामाजिक तानाबाना ऐसा है कि हिंदू समाज हमेशा रहेगा। यदि हिंदुओं का वजूद खत्म हुआ, तो दुनिया का वजूद भी नहीं बचेगा। हिंदू समाज का इतिहास पूरी दुनिया से जुड़ा है।”

‘भारत हमेशा से रहा है’—प्राचीन ग्रंथों का उल्लेख

अपने संबोधन में भागवत ने महाभारत, रामायण और कालिदास के महाकाव्यों का हवाला देते हुए कहा कि भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाएँ प्राचीन काल में मणिपुर से लेकर अफगानिस्तान तक विस्तृत थीं। उन्होंने कहा कि भारत कई बार जीता, कई बार हारा, लेकिन “भारत बना रहा।”

दूसरे विश्व युद्ध के बाद बदलता राजनीतिक माहौल

RSS प्रमुख ने यह भी कहा कि 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध खत्म होने के बाद दुनिया में राजनीतिक परिस्थितियाँ तेजी से बदलीं। नेताओं ने अपनी-अपनी राजनीतिक मजबूरियों के चलते अलग-अलग विचार व्यक्त किए, जबकि “मूल समझ यही थी कि पूरा भारत हमारा है।’’

Back to top button
error: Content is protected !!