Google Analytics —— Meta Pixel

अमित बघेल को राहत! हेट स्पीच मामले में गिरफ्तारी की मांग हाईकोर्ट ने ठुकराई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हेट स्पीच मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। अदालत के फैसले के बाद कानूनी हलकों में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़े :- मोहन भागवत का चेतावनी भरा संदेश, बोले – हिंदुओं के बिना दुनिया का अस्तित्व ही नहीं

जांच में दखल से हाईकोर्ट का इंकार

याचिकाकर्ता ने बघेल की तत्काल गिरफ्तारी, पुलिस जांच की मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट कहा कि जांच की दिशा या उसके तरीके तय करना अदालत का काम नहीं है। कोर्ट ने इसे “क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन का माइक्रो मैनेजमेंट” बताते हुए हस्तक्षेप से इंकार कर दिया।

रायपुर निवासी ने लगाई थी याचिका

रायपुर के अवंती विहार निवासी अमित अग्रवाल ने स्वयं उपस्थित होकर याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बघेल लगातार भड़काऊ भाषण दे रहे हैं और सिंधी, जैन तथा अग्रवाल समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहे हैं। यह मामला स्थानीय स्तर पर भी चर्चा में रहा।

कई FIR होने के बावजूद देरी का आरोप

याचिकाकर्ता ने कहा कि बघेल के खिलाफ जगदलपुर समेत कई स्थानों पर FIR दर्ज हैं, लेकिन सरकार जानबूझकर कार्रवाई में देरी कर रही है। उन्होंने इसे “राजनीतिक संरक्षण” बताते हुए हाईकोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की थी।

सरकार का जवाब — जांच प्रक्रिया में जारी

राज्य सरकार की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया कि FIR दर्ज होने के बाद जांच पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप चल रही है और निष्क्रियता के सभी आरोप निराधार हैं।

क्यों खारिज हुई याचिका

हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि जब FIR दर्ज हैं और जांच प्रगति पर है, तो इस चरण में अदालत का हस्तक्षेप उचित नहीं है। इसी आधार पर याचिका खारिज कर दी गई।

Back to top button
error: Content is protected !!