Google Analytics —— Meta Pixel

मणिपुर में हिंसा के बीच बीते 2 दिनों में आए 700 से अधिक म्‍यांमार नागरिक – गृह मंत्रालय

Manipur Violence :  मणिपुर में पिछले हफ्ते म्यांमार के 718 नागरिक अवैध रूप से घुस गए। मणिपुर सरकार ने कहा कि म्यांमार के 301 बच्चों और 208 महिलाओं सहित कम से कम 718 नागरिकों ने पिछले हफ्ते राज्य में अवैध रूप से प्रवेश किया। गृह विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारत-म्यांमार सीमा पर तैनात सुरक्षा बल असम राइफल्स ने 22-23 जुलाई को चंदेल जिले में म्यांमार के नागरिकों के अवैध रूप से प्रवेश करने की सूचना दी थी।

यह भी पढ़े :- कर्नाटक में गिर जाएगी कांग्रेस की सरकार? डीके शिवकुमार का BJP और JDS पर बड़ा आरोप

मुख्य सचिव विनीत जोशी ने असम राइफल्स से जानना चाहा कि म्यांमार (Manipur Violence) के नागरिकों को बिना यात्रा दस्तावेज के भारत में प्रवेश की अनुमति कैसे दी गई। उन्होंने असम राइफल्स को इन अवैध प्रवासियों को तुरंत देश से भेजने का निर्देश दिया। जोशी ने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यालय 28 सेक्टर असम राइफल्स से रिपोर्ट मिली है कि 718 शरणार्थी भारत-म्यांमार सीमा को पार कर न्यू लाजांग के आम क्षेत्र में घुस आए हैं। म्यांमार के इन 718 नागरिकों में 209 पुरुष, 208 महिलाएं और 301 बच्चे शामिल हैं।” इससे पहले, म्यांमार के 13 नागरिकों ने 22 जुलाई को लाजांग इलाके में प्रवेश किया था।
Back to top button
error: Content is protected !!