Google Analytics —— Meta Pixel

Amarnath Yatra: पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, आज वार्षिक अमरनाथ यात्रा संपन्‍न

Amarnath Yatra 2024 : जम्‍मू-कश्‍मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) आज सम्‍पन्‍न हो गई। इस वर्ष देशभर से पांच लाख से अधिक लोगों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। भगवान शिव की पवित्र गदा छड़ी मुबारक आज सुबह दक्षिण कश्मीर हिमालय पर स्थित श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा पहुंची और उसके साथ ही 43 दिनों तक चलने वाली इस वर्ष की श्री अमरनाथ जी की तीर्थ यात्रा का आज श्रावण पूर्णिमा की शुभ अवसर पर औपचारिक समापन हो गया।

यह भी पढ़े :- देशभर में मनाया जा रहा रक्षाबंधन, PM मोदी ने स्कूली छात्राओं से बंधवाई राखी

छड़ी मुबारक लेकर पवित्र गदा के संरक्षक में महंत दीपेंद्र गिरी के नेतृत्व में साधु का एक समूह यात्रा की आखिरी पड़ाव पंचतरिणी में एक रात बिताने के बाद आज तड़के श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा पहुंचा। इस वर्ष यात्रा(Amarnath Yatra) करने वाले श्रद्धालुओं की तादाद कई वर्षों के बाद काफी ज्यादा दर्ज की गई।

छड़ी मुबारक को अमरनाथ मंदिर ले जाया जायेगा
भगवान शिव की भगवा वस्त्रधारी पवित्र ‘छड़ी मुबारक’ को पारंपरिक पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के लिए सोमवार को अमरनाथ गुफा मंदिर ले जाया जाएगा। पवित्र छड़ी के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि ने बताया कि एक रात रुकने के बाद छड़ी मुबारक रविवार सुबह ‘श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्दशी’ के मौके पर शेषनाग शिविर से पंचतरणी शिविर के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा कि पवित्र छड़ी साधुओं के एक समूह के साथ 14,800 फुट की ऊंचाई पर स्थित महागुन्स टॉप को पार कर गई। महागुन्स टॉप स्वामी अमरनाथ जी के पवित्र मंदिर के मार्ग में सबसे ऊंची चोटी है। छड़ी मुबारक को सोमवार सुबह ‘श्रावण पूर्णिमा’ के मौके पर पवित्र गुफा में ले जाया जाएगा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक पूजा और अनुष्ठान किए जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!