Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में MP के CM मोहन की हुंकार, पूर्व CM भूपेश बघेल को कहा राहु, कांग्रेस ने बताया फोबिया

MP CM in Kawardha: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कवर्धा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के विष्णु, मोहन और भजन कमाल करेंगे। दाढ़ी वाले बाबा ने गजब का चुनाव किया है। अब विपक्ष मिलकर कहां जाएंगे। कांग्रेस ने 5 साल छत्तीसगढ़ को खराब किया है। कांग्रेस चावल, कोयला, गोबर, रेत और लोगों का ईमान तक खा गई। CM यादव ने कहा कि विरोधियों के अता-पता नहीं चलेगा। कहा जाकर बचेंगे। वहीं उन्होंने पूर्व CM भूपेश बघेल को राहु कहा। उन्होंने कहा कि राहु प्रदेश के साथ अपनी पार्टी को भी खा गए। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटकर कंगाल किया।

यह भी पढ़ें:- रायपुर की आग को लेकर सियासत, PCC चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल, CM और डिप्टी CM ने दिया जवाब

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट हाईप्रोफाइल बन चुकी है, जिसे जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों ने ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेताओं ने राजनांदगांव लोकसभा सीट के कवर्धा से चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। इस मौके पर CM विष्णुदेव साय के साथ मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधाl CM साय ने कहा कि आपके क्षेत्र में कांग्रेस के जो प्रत्याशी है उनके खिलाफ FIR दर्ज है। उसे हराना है, ताकि दोबारा राजनांदगांव की ओर ना देख पाए। (MP CM in Kawardha)

उन्होंने कहा हमारी सरकार को अभी चार माह नहीं हुई है, लेकिन हमने बहुत काम करके दिखा दिया है। बाकी काम भी अब आगे साय साय होगा। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा जिस तरह से राहु देवता अपने आप को खा जाता है उसी तरह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री थे, जो पूरी पार्टी को खा गए। इस पर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को भूपेश बघेल का फोबिया है, तभी अपने केंद्र सरकार के 10 साल के कामकाज को बताना छोड़कर भूपेश बघेल टारगेट कर रहे हैं। सब जानते हैं देश में कौन राहु है और कौन केतू है। (MP CM in Kawardha)

Back to top button
error: Content is protected !!