अरविंद केजरीवाल के हार से मालीवाल खुश, कहा- बुराई में इतनी शक्ति नहीं कि सच्चाई को झुका दे
MP Maliwal on Kejriwal: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी को बहुमत मिला है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार गए हैं, जिससे AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल खुश है। उन्होंने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछला 1 साल मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल साल रहा है। इस पूरे साल में सिर्फ भगवान ने ही हमारी मदद की। हमने ये लड़ाई अकेले लड़ी। मेरा मानना है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसे सच्चाई के सामने झुकना ही पड़ता है।
यह भी पढ़ें:- बिलासपुर में 8 लोगों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने किया जांच कमेटी का गठन
सांसद मालीवाल ने कहा कि आज भगवान के आशीर्वाद से हम जिंदा हैं और सच्चाई के लिए लड़ पा रहे हैं.। सामने वालों के पास बहुत ताकत है, बहुत पैसा है, सत्ता है, लेकिन मैंने अकेले ही लड़ाई लड़ी है। मेरे साथ भगवान हैं और आगे भी साथ रहेंगे। बुराई में इतनी शक्ति नहीं है कि सच्चाई को झुका दे। सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि घमंड किसी का ज्यादा देर तक नहीं टिकता। रावण का भी घमंड चूर-चूर हो गया था ये तो अरविंद केजरीवाल है। आज दिल्ली पूरी तरह कूड़ादान बन गई है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा। वायु प्रदूषण चरम पर है। यमुना साफ नहीं हुई। लोगों ने इन मुद्दों से त्रस्त होकर ये जनादेश दिया है। (MP Maliwal on Kejriwal)
आतिशी ने जीता चुनाव
कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि मैं भाजपा के विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना देता हूं और आशा करता हूं कि वे दिल्लीवासियों के कष्टों का निराकरण करेंगे। इस पूरे चुनावी अभियान में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री ने विशेष रूप से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुख इस बात का है कि 15 साल पहले भारत में राजनीतिक नवजागरण की जो लहर आई थी उस संघर्ष का एक निर्लज्ज व्यक्ति के कारण पतन हो गया है। दिल्ली के कालकाजी विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव जीत लिया है, जिन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया और अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। (MP Maliwal on Kejriwal)
यह प्रचंड विजय: JDU नेता
उन्होंने कहा कि मैं कालकाजी की जनता को बधाई देना चाहती हूं कि उन्होंने बाहुबल के खिलाफ अपना वोट सच्चाई, ईमानदारी और काम को दिया है। मैं AAP के एक-एक कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहती हूं। गुंडागर्दी हार गई है। ओखला से AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने कहा कि दुख की बात है कि हमारी सरकार नहीं रही। मेरे लिए बहुत खुशी का दिन नहीं है। मैं ओखला के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरा साथ दिया है। JD(U) नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह प्रचंड विजय है। दिल्ली की जनता ने दिल खोलकर अपना भरोसा भाजपा पर प्रदर्शित किया है। मैं AAP के लिए यह अस्तित्व संकट का दौर मानता हूं। (MP Maliwal on Kejriwal)



