Google Analytics —— Meta Pixel

Monkeypox Infection : पाकिस्तान तक पहुंचा Mpox वायरस, मिला पहला केस, बढ़ा डर, जाने क्या हैं लक्षण

Monkeypox Infection : दुनिया के कई देश इन दिनों खतरनाक मंकीपॉक्स संक्रमण (Monkeypox Infection) की चपेट में हैं। कई अफ्रीकी देशों में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। अब इस रोग के मामले एशियाई देशों में भी देखे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल में मुर्गा-भात वितरण पर बवाल: हिंदू संगठनों ने किया कड़ा विरोध, पढ़े पूरी खबर

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी देश पाकिस्तान में एमपॉक्स के तीन रोगियों की पुष्टि की गई है। पाकिस्तान में इस साल पहली बार संक्रमण (Monkeypox Infection) के केस सामने आए हैं। गुरुवार को इस साल में एमपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया था, जिसके बाद नेशनल कमांड एवं ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने इस रोग से निपटने के उपायों पर परामर्श जारी किया था। शुक्रवार को दो और रोगियों की पुष्टि की गई है। इससे पहले पिछले साल पाकिस्तान में तीन लोगों में संक्रमण के मामले सामने आए थे। पाकिस्तान के अलावा स्वीडन में भी गुरुवार को संक्रमण का पहला केस दर्ज किया गया है। कई देशों में बढ़ते एमपॉक्स के खतरे को देखते हुए चीन सरकार भी अलर्ट हो गई है।

क्या है मंकीपॉक्स वायरस
बता दें कि मंकीपॉक्सके सबसे ज्यादा मामले अफ्रीका में सामने आ रहे हैं। यह एक महामारी फैलाने वाला वायरस है। यह चेचक जैसा ही वायरस है और जानवरों से इंसानों में फैलता है। इंसान में पहुंचने के बाद यह तेजी से फैलने लगता है। 1958 में इस वायरस की सबसे पहले पहचान की गई थी। मध्य और पश्चिमी एशिया में इसके सबसे ज्यादा मामले पाए जाते हैं। यहां लोग जानवरों के ज्यादा करीब भी रहते हैं।

क्या हैं एमपॉक्स के लक्षण?
एमपॉक्स से संक्रमित होने पर शुरुआत में बुखार आता है। आम तौर पर पूरे शरीर में चकत्ते पड़ने लगते हैं। ये चकत्ते चेहरे और गुप्तांगों पर भी हो सकते हैं। ये सफेद और पीले फुंसी का भी रूप ले सकते हैं जिसमें मवाद भर जाती है। इन चकत्तों में खुजली और दर्द होता है। इसके अलावा बुखार, सिरदर्द, मांस पेशियों में दर्द हो जाता है। हालांकि इस वायरस से विरले ही मौत होती है। आम तौर पर यह खुद ही ठीक होता है।

कैसे खत्म होता है संक्रमण
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक वायरस के संक्रमण में आने के 21 दिन बाद तक लक्षण सामने आ सकते हैं। वहीं यह 14 से 21 दिन तक रहता है। इसके बाद यह खुद ही ठीक होता है। इस बीमारी की वैक्सीन होती है।

कैसे फैलता है वायरस
मंकी पॉक्स संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। यौन संबंधों और त्वचा के कॉन्टैक्ट में आने से संक्रमण का खतरा ज्यादा रह सकता है। आंख, श्वास, नाक और मुंह के माध्यम से यह वायरस प्रवेश कर सकता है। संक्रमित व्यक्तियों द्वारा छुए गए सामान जैसे बिस्तर, तौलिया आदि से भी यह संक्रमण फैल सकता है। इसके अलावा चूहा, गिलहरी और बंदर के संपर्क में आने से भी यह वायरस फैल सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!