Mule account arrest Durg : दुर्ग में म्यूल अकाउंट गैंग का पर्दाफाश: ऑनलाइन सट्टा और साइबर ठगी में 6 गिरफ्तार

Mule account arrest Durg : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साइबर अपराधियों के लिए म्यूल अकाउंट मुहैया कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पिछले एक साल में जिले में 1,000 से ज्यादा संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की गई है। पुलिस इन खातों की जांच कर रही है और दो दिनों के भीतर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 6 को रविवार को जेल भेजा गया।
यह भी पढ़ें :- Picnic accident in Bilaspur: कोरी डैम दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया रेलवे इंजीनियर डैम में डूबा, SDRF ने बरामद किया शव
एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि दुर्ग पुलिस म्यूल अकाउंट के जरिए हो रहे साइबर फ्रॉड के खिलाफ सघन अभियान चला रही है। सुपेला थाना पुलिस ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के दो खातों की जांच में प्रशांत विश्वकर्मा और मोंटू कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि उन्होंने अपने बैंक खाते को किराए पर देकर ऑनलाइन सट्टा ऐप के जरिए ₹29,036 का अवैध लेन-देन किया था। (Mule account arrest Durg)
इसी तरह, एक अन्य मामले में पंजाब नेशनल बैंक के खाते के जरिए गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों से ठगी कर ₹50,000 की रकम ट्रांसफर करवाई गई। खाता धारक रफीक खान ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने पैसे लेकर खाता किराए पर दिया था। (Mule account arrest Durg)
थाना मोहन नगर में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, बैंक ऑफ इंडिया के दो खातों में ₹3 लाख का अवैध ट्रांजैक्शन पाया गया, जो सट्टा ऐप के माध्यम से किया गया था। खाताधारक समीर वर्मा और विपिन शुक्ला ने बताया कि उन्होंने अपने खाते मोहम्मद कलाम को किराए पर दिए थे, और कलाम ने भी वह खाते किसी अन्य को पैसे लेकर दे दिए। (Mule account arrest Durg)
गिरफ्तार आरोपी:
- प्रशांत विश्वकर्मा
- मोंटू कुमार
- रफीक खान
- समीर वर्मा
- विपिन शुक्ला
- मोहम्मद कलाम
पुलिस साइबर ठगी के इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।



