शिव भक्ति में डूबे पूर्व मंत्री राजेश मूणत, महादेव घाट तक निकाली कावड़ यात्रा

Munat in Kavad Yatra: सावन के आखिरी सोमवार से पहले पूर्व मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता राजेश मूणत शिव भक्ति में डूबे नजर आए। रविवार को उन्होंने कांवड़ यात्रा निकाली, जो गुढ़ियारी से होकर महादेव घाट तक गई। इस यात्रा में ओडिशा के कालाहांडी के नर्तक कलाकारों को देखने भीड़ उमड़ी। कांवड़ यात्रा की शुरुआत मारुति मंगलम भवन में विधि विधान और पूजा-पाठ के साथ हुई। फिर यात्रा तेलघानी नाका चौक, अग्रसेन चौक, आमापारा से होकर लाखे नगर चौक, रायपुरा होते हुए महादेव घाट पहुंची। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हटकेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया। यात्रा की अगुवाई पूर्व मंत्री मूणत ने की।

यह भी पढ़ें:- नूंह में मनाही के बाद भी निकाली जाएगी ब्रजमंडल यात्रा, अलर्ट मोड पर पुलिस और प्रशासन

इस कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने भगवान देवों के देव महादेव का जयकारा लगाते हुए हिस्सा लिया। कांवड़ यात्रा में ओडिशा के कालाहांडी के नर्तक दलों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। वे अपने कैमरों में इन कलाकारों के डांस को कैद करते नजर आए। हालांकि इस दौरान जगह-जगह जाम के हालात भी बने। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं दिखें, जहां से कांवड़ यात्रा गुजर रही थी वहीं से कार और बाकी वाहन भी क्रॉस हो रहे थे। वहीं यात्रा के पीछे भी गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली। (Munat in Kavad Yatra)

बता दें कि महादेव का प्रिय महीना सावन अब खत्म होने वाला है। इस साल 4 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह 31 अगस्त को खत्म हो जाएगा। अधिक मास के चलते इस बार सावन दो माह का था। इसलिए इस माह में 8 सोमवार का संयोग भी बना था। वहीं सावन का आठवां और आखिरी सोमवार 28 अगस्त 2023 को है। सावन माह के हर सोमवार शिव भक्तों के लिए बहुत खास माने जाते हैं। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। मान्यता है की सावन के सोमवार का व्रत रखने और पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।  (Munat in Kavad Yatra)

Related Articles

Back to top button