Google Analytics —— Meta Pixel

लाठी-डंडे से पीटकर अधेड़ की हत्या, चरित्र शंका में वारदात की आशंका

Murder in Chhattisgarh: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है, जहां चोटीगुड़ा गांव में एक ग्रामीण की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 55 साल के राजाराम राठिया के रूप में हुई है। दरअसल, 27 नवंबर की सुबह गांव के तालाब किनारे ग्रामीणों ने एक अधेड़ की लाश पड़ी देखी। जैसे ही शव मिलने की जानकारी फैली, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के सिर और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दिए। इससे साफ हो गया कि गांव में किसी ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की है। ग्रामीणों ने चरित्र संदेह को हत्या का कारण बताया है।

यह भी पढ़ें:- स्प्रिंगबोर्ड किड्स स्कूल, गरियाबंद में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही दिल कुमार राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि मामला स्पष्ट रूप से हत्या का लग रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है। वहीं रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बने एक ढाबे में लकड़ी के बत्ते से वार कर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना लवली ढाबा के स्टाफ क्वार्टर की है। जानकारी के मुताबिक ढाबे के कुक चुन्नू टंडन (35) और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

लापता युवक की तालाब में मिली लाश

विवाद बढ़ने पर कुक ने लकड़ी के बत्ते से युवक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ढाबा पिछले दो दिन से बंद चल रहा था। पुलिस ने चुन्नू टंडन को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस का अनुमान है कि मृतक किसी ट्रक का हेल्पर हो सकता है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान की प्रक्रिया जारी है। इधर, बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता युवक की लाश तालाब में तैरती मिली है। मृतक की पहचान रिजवान खान (35) के रूप में हुई है। (Murder in Chhattisgarh)

शनिवार रात घर से निकला, नहीं लौटा वापस

जानकारी के मुताबिक रिजवान शनिवार रात करीब 3 बजे घरवालों को बिना बताए कहीं चला गया था। परिजन पूरे दिन तलाश करते रहे और बाद में पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। बुधवार सुबह डीपूपारा तालाब में लाश दिखाई देने पर पुलिस और एसडीआरएफ ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच जारी है। (Murder in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!