रायपुर के होटल में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की हत्या, कमरे को बाहर से बंद कर लौटी घर

Murder in Raipur: राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवन लॉज के एक कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है, जिसकी पहचान बिहार के किशनगंज के रहने वाले 20 साल के मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है, जो अभी अभनपुर क्षेत्र में रहता था। साथ ही एमएस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। युवक की हत्या करने वाली आरोपी उसकी नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड है, जो बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें:- CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, राज्योत्सव की तैयारियों पर सीएम करेंगे चर्चा
पुलिस के मुताबिक गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड पर 5 बार चाकू से वार किया है। गर्दन-पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। दोनों 27 सितंबर को एवन लॉज में ठहरे थे। 28 सितंबर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद नाबालिग ने धारदार हथियार से सद्दाम के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह कमरे को बाहर से बंद कर मृतक का मोबाइल लेकर वहां से निकल गई। उसने चाबी को रेलवे ट्रैक में फेंक दिया और ट्रेन से बिलासपुर स्थित अपने घर पहुंच गई। (Murder in Raipur)
मां को दी जानकारी, फिर पहुंची थाने
घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां-बेटी मिलकर कोनी थाना पहुंची और पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और होटल के कमरे को खोला गया। कमरे में मोहम्मद सद्दाम का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। पुलिस फिलहाल इसे प्रेम संबंधों में विवाद के चलते हुई हत्या मान रही है। FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी जांच कर रही है। शव एक दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक का मोबाइल नंबर ट्रेस कर परिजनों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है। (Murder in Raipur)

नाबालिग ने बिलासपुर पुलिस को बताया कि वह गर्भवती है। शादी को लेकर प्रेमी के साथ झगड़ा हुआ। प्रेमी ने लॉज में जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर दोनों के बीच रात में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद झगड़ा शांत होते ही रात में दोनों सो गए। नाबालिग ने बताया कि वह सुबह 3 बजे उठी। अपने प्रेमी की धमकियों से वह डर गई थी। सद्दाम सो रहा था और उसने उस पर चाकू से कई बार वार किए, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। हत्या के बाद वो कमरा बाहर से बंद कर भाग गई। सद्दाम का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई थी। बिलासपुर पुलिस ने नाबालिग को रायपुर पुलिस को सौंप दिया है।
बस स्टैंड रोड पर युवतियों ने छिड़का मिर्ची पाउडर
इधर, बिलासपुर के बस स्टैंड रोड पर एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दो युवतियों ने कुछ युवकों से पैसों के विवाद को लेकर झगड़ा किया और जब उन्हें पुलिस थाने ले जाने की बात कही गई तो उन्होंने युवकों की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। इतना ही नहीं भागते हुए युवकों को थप्पड़ भी मारे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवतियों ने तालिबानी अंदाज के कपड़े पहन रखे थे, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।



