Google Analytics —— Meta Pixel

कातिल पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर पति को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

रायपुर : प्रदेश के कांकेर जिले के पखांजूर में पति के शराब पीने से नाराज पत्नी ने पति की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या (Lynching)कर दी है। हत्या को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद पड़ोसी के घर जाकर उन्हें बताया कि मैंने अपने पति को मार डाला है। आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने CG में नियुक्त किए सह-प्रभारी

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पीवी-1 में रहने वाली शांति धरामी का पति हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था। इसे लेकर दोनो के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात को भी पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद शांति ने डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी। (Lynching)

इसके बाद आरोपी पत्नी ने पड़ोसियों को वारदात की जानकारी दी।  पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। (Lynching)

Back to top button
error: Content is protected !!