Google Analytics —— Meta Pixel

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी हुए शामिल

Muslim Personal Law Board: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी शामिल हुए। वहीं विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इसका समर्थन किया है। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मेरा मानना है कि जब तक वक्फ बिल संसद में पेश नहीं हो जाता, तब तक इस पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा। यह अभी पेश नहीं हुआ है और इस पर जिस तरह की राजनीति हो रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे अरविंद सावंत उस समिति में थे, जहां इसपर चर्चा हुई, उन्होंने अपने विचार रखे हैं, शिवसेना का पक्ष रखा है और शिवसेना उसी मंच पर अपना पक्ष रखती रहेगी। 

यह भी पढ़ें:- रामलीला मैदान में धरने की इजाजत नहीं मिली तो भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले – अब ऐसा समय आ गया है…

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि वक्फ को लेकर जब JPC बनी थी, हमने वहां स्थिति स्पष्ट कर दी थी। संसद में जब ये (बिल) आएगा वहां भी हम स्पष्ट कर देंगे। भाजपा जो चाहती है हम उससे सहमत नहीं हैं। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि हम वक्फ बिल के मुद्दे पर बहुत स्पष्ट हैं, कांग्रेस पार्टी इस बिल का विरोध करती है। कई संगठन कई तरह के विरोध कर सकते हैं, लेकिन संसद में हम INDIA गठबंधन सहयोगियों के साथ एकजुट हैं। हम संसद में इस मुद्दे से निपटेंगे। कांग्रेस नेता अमर सिंह ने कहा कि बीजेपी पार्टी और आरएसएस देश में कभी भी शांति का माहौल नहीं बनने देते हैं। यही उनका मुख्य मकसद है। (Muslim Personal Law Board)

उन्होंने कहा कि इन्हें कभी मंदिर, किसी मस्जिद या वक्फ के ऐसे मुद्दे उठाते रहना है, जो कि इनके हिंदू वोट बैंक पर बने रहें इसलिए ये हटेंगे नहीं। वे कोई और मुद्दा लेकर आ जाएंगे। वक्फ पास करा लेंगे उसके बाद कुछ और लेकर आ जाएंगे। RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि वक्फ विधेयक को लेकर कई शिकायतें और आशंकाएं हैं। JPC ने बहुत ही सीमित दायरे में पूरे विमर्श को रखा है। TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड क्या करते हैं, यह उनका सिद्धांत है। JPC ने वक्फ बिल पर रिपोर्ट जमा की है। इस पर संसद में चर्चा होगी और हम इस पर विचार करेंगे। (Muslim Personal Law Board)

समाजवादी पार्टी नेता राजीव राय ने कहा कि लोकतंत्र में उनका अधिकार है। सबको अधिकार है कि जो बाते मन की ना हो और अन्याय हो तो लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करें। सरकार की भी जिम्मेदारी है कि वह उनकी बातों को खुले मन और खुले दिमाग से सुने। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सरकार को समझना होगा कि बहुत विरोध है, अगर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से उस तानाशाही के खिलाफ विरोध कर रहे हैं जिसे सरकार थोपने की कोशिश कर रही है तो यह अच्छी बात है। क्या आप वक्फ की जमीनों को लूट कर अपने उद्योगपति दोस्तों को देना चाहते हैं? जब आप JPC सदस्यों की राय नहीं सुनने वाले थे तो आपने JPC क्यों बनाई, यह सरकार तानाशाही पर आमादा है। (Muslim Personal Law Board)

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारा काम विरोध करना है क्योंकि ये बिल असंवैधानिक है। ये बिल वक्फ की जायदाद को बचाने के लिए नहीं है बल्कि वक्फ की जायदादों को खत्म करने के लिए है। इनकी नियत खराब है ये चाहते हैं कि दो समुदायों में दूरियां बढ़ें। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हमने देखा कि कैसे JPC में कभी विपक्षी दल के सदस्य को निलंबित कर दिया गया और कभी हमारे सुझावों को खारिज कर दिया गया। जब JPC काम कर रही थी, तब भी हमने कई बार अपना विरोध जताया। 

गोगोई ने कहा कि यह साफ दिख रहा है कि यह सरकार देश की समस्याओं को हल नहीं करना चाहती। उनका एकमात्र इरादा समाज में द्वेष पैदा करना है। JPC में हमारे विचारों को महत्व नहीं दिया जा रहा था। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सरकार लोगों के हित का बता कर जो कानून लोगों के लिए बना रही है। वही लोग उस कानून से संतुष्ट नहीं हैं। मुझे लगता है कि देश में कोई भी कानून बनता है तो वो लोगों को भरोसे में लेकर ही बनाया जाता है। वक्फ में कई मीटिंग हुई और मुझे लगता है कि सभी ने इस बिल का विरोध किया है जो मौजूदा बिल है उस बिल से लोग संतुष्ट थे, उसमें संशोधन की कोई जरूरत नहीं थी। इसी तरह से बीजेपी सरकार के लोग वक्फ बिल में संशोधन करके, सरकारी अधिकारियों के हस्तक्षेप करके, अपने सत्ता का प्रयोग करके जो लोग वक्फ की जमीन पर असली हकदार है उस जमीन पर बीजेपी की निगाह है इस कानून को संशोधित करके उन जमीनों को हथियाने की है।

Back to top button
error: Content is protected !!