जनता ने वंशवाद, तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति को सिरे से नकारा: BJP अध्यक्ष JP नड्डा

Nadda on Maharashtra Result: महाराष्ट्र में महायुति ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री JP नड्डा ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक और विशेष दिन है, जो भारत और महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में की जनता ने संदेश दिया है, वो निश्चित रूप से PM मोदी के सेवा करने के संकल्प पर फिर से मुहर लगाती है। ये दिन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, क्योंकि भारत, महाराष्ट्र और विभिन्न राज्यों के लोगों ने उपचुनावों के माध्यम से एक जोरदार संदेश दिया है। यह फैसला हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और नेतृत्व समेत राष्ट्र की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में लोगों के विश्वास की पुष्टि करता है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिये निर्वाचन/ मनोनयन कल
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और उपचुनावों में मिली जीत और पिछले दिनों हरियाणा में मिली जीत ने यह तय कर दिया है कि जिस बात को पीएम मोदी ने रखा… गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, महिला, युवा, किसान… इनको मुख्यधारा में शामिल करके देश को आगे ले जाना है… इस पर जनता ने फिर से मुहर लगा दी है। यह चुनाव इस बात का भी संदेश देता है कि जो लोग समाज को बांटने में लगे थे, जो लोग लोगों को गुमराह करने में लगे थे। उनको मुंह की खानी पड़ी है और PM मोदी के विकासवाद को देश ने फिर से सराहा है। महाराष्ट्र की जनता ने मोदी जी और महायुति के प्रति अपने अटूट समर्थन की पुष्टि करते हुए एक निर्णायक फैसला सुनाया है। (Nadda on Maharashtra Result)
जनता ने कड़ा संदेश दिया: नड्डा
नड्डा ने कहा कि जनता ने महाअघाड़ी को एक कड़ा संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने इस वास्तविकता को स्वीकार किया है कि कांग्रेस एक ‘परजीवी’ पार्टी है जो अपने हितों को प्राथमिकता देती है, जबकि दूसरों को मुरझाने के लिए छोड़ देती है। महाअघाड़ी का परिणाम इस कठोर वास्तविकता का प्रमाण है। इससे पहले नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की यह ऐतिहासिक विजय और महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों और सुशासन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस समेत महाअघाड़ी के वंशवाद, तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति को सिरे से नकार दिया है। मैं इस भव्य विजय पर महायुति के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व और हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। साथ ही देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। (Nadda on Maharashtra Result)



