Nag Panchami 2025 Wishes: नाग देवता की आराधना का पावन पर्व, जानें इसका महत्व और भेजें शुभकामनाएं संदेश

Nag Panchami 2025 Wishes: मंगलवार को पूरे देश में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन नाग देवता की पूजा कर उन्हें दूध अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी पर श्रद्धा से पूजा करने पर कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में भय, रोग, कर्ज और मानसिक तनाव समाप्त होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग भगवान शिव के गले का आभूषण हैं, और इस दिन शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है। महिलाएं घरों के प्रवेश द्वार पर नाग की आकृति बनाकर उसकी पूजा करती हैं। इस वर्ष नाग पंचमी पर शिव योग और रवि योग का संयोग पर्व को और भी शुभ बना रहा है। (Nag Panchami 2025 Wishes)
इस पावन अवसर पर अपने मित्रों, परिवारजनों और शिव भक्तों को नीचे दिए गए सुंदर संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं भेज सकते हैं:
❖ शुभकामना संदेश: (Nag Panchami 2025 Wishes)
🔹 “सावन का आया भक्तों महीना है, नाग पंचमी का त्योहार है, जो दिल से बाबा का नाम जपे हरदम, उसका होता हमेशा बेड़ा पार है। नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।”
🔹 “शिवजी के गले में जिनका वास है, उनके ऊपर हमें भी पूर्ण विश्वास है। जीवन की बाधाएं जरूर मिटाएंगे, नाग पंचमी पर लावा दूध चढ़ाएंगे।”
🔹 “महादेव का है सर्प आभूषण, श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन। अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई, ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।”
🔹 “जो हमारी पृथ्वी का भार उठाते हैं, जिनकी दया से कालसर्प दोष कट जाते हैं, ऐसे नाग देवता को कोटि-कोटि प्रणाम।”
आप भी इस पर्व को प्रेम, भक्ति और आस्था के साथ मनाएं और अपने जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का अनुभव करें। (Nag Panchami 2025 Wishes)



