Manish Tiwari Parliament Speech: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में बोलने से रोके जाने पर कांग्रेस में उठे असंतोष के सुर, मनीष तिवारी ने भी जताई नाराजगी

Manish Tiwari Parliament Speech: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से कांग्रेस नेता शशि थरूर के बाद अब मनीष तिवारी को भी बोलने का मौका न दिए जाने पर असंतोष सामने आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद तिवारी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- “भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं। जय हिंद!”
जब मीडिया ने उनके पोस्ट के मायने पूछे तो तिवारी ने कहा, “अगर आप मेरी खामोशी नहीं समझते, तो मेरे शब्द भी नहीं समझ पाएंगे।”
इससे पहले शशि थरूर ने भी ‘मौनव्रत’ कहकर सवालों को टाल दिया था। दोनों नेता हाल ही में भारत सरकार के डेलिगेशन में शामिल होकर विदेश यात्रा पर गए थे। थरूर ने जहां एक डेलिगेशन का नेतृत्व किया, वहीं तिवारी एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले डेलिगेशन का हिस्सा थे। (Manish Tiwari Parliament Speech)
सरकार की तारीफ बनी कारण!
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस पार्टी ने जानबूझकर नए सांसदों को मौका दिया क्योंकि थरूर और तिवारी ने विदेश में सरकार के पक्ष में बयान दिए थे। पार्टी को आशंका थी कि ये नेता संसद में भी सरकार की प्रशंसा कर सकते हैं, जिससे विपक्ष की रणनीति प्रभावित हो सकती है। कांग्रेस चाहती थी कि बहस में पूरी तरह पार्टी लाइन पर बात हो। (Manish Tiwari Parliament Speech)
खड़गे का बयान और थरूर की प्रतिक्रिया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिना नाम लिए तंज कसा कि कुछ लोगों के लिए “मोदी पहले हैं, देश बाद में।” वहीं थरूर ने सरकार द्वारा उन्हें विदेश डेलिगेशन का नेतृत्व सौंपे जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय हित में हमेशा सेवा देने को तैयार रहेंगे। (Manish Tiwari Parliament Speech)



