Bihar Voter List Revision: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले में सुनवाई 12-13 अगस्त तक टाली, आयोग और याचिकाकर्ताओं से मांगा जवाब
Bihar Voter List Revision: नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से जुड़ी याचिका पर सुनवाई 12 और 13 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी है। अदालत ने याचिकाकर्ताओं और चुनाव आयोग को 8 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें :- Mandi cloudburst 2025: हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, तीन की मौत, कई लापता, NH-चंडीगढ़-मनाली अवरुद्ध, राहत कार्य जारी
याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि 1 अगस्त को जारी होने वाली मसौदा मतदाता सूची में बड़ी संख्या में लोगों को सूची से बाहर कर दिया गया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम एक न्यायिक संस्था के रूप में इस मामले की गंभीरता से समीक्षा कर रहे हैं और अगर यह पाया गया कि बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं को बाहर रखा गया है, तो हम तत्काल हस्तक्षेप करेंगे। (Bihar Voter List Revision)
हालांकि, अदालत ने सोमवार को मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर चुनाव आयोग से आधार को वैध दस्तावेजों की सूची में शामिल करने पर विचार करने की सिफारिश की। (Bihar Voter List Revision)



