Google Analytics —— Meta Pixel

Narayanpur Naxalite Encounter: नारायणपुर में डेढ़ करोड़ के इनामी बसवा राजू समेत 27 नक्सली ढेर, DRG का एक जवान भी शहीद

Narayanpur Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कड़ा प्रहार लगातार जारी है। इस बीच नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर जारी मुठभेड़ में जवानों ने 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिनके शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में डेढ़ करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। वहीं फायरिंग में DRG का एक जवान शहीद हो गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों का पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन का महासचिव बसवा राजू मौजूद है। 

यह भी पढ़ें:- CM साय ने 3 जिलों के अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए टीम वर्क के साथ करें काम 

बस्तर IG पी. सुंदरराज ने बताया कि सूचना के आधार पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव की DRG टीमों को अबूझमाड़ में ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। इस बीच अबूझमाड़ के बोटेर पहुंचते ही जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और 27 नक्सलियों को मार गिराया। अभियान के दौरान कई वरिष्ठ स्तर के नक्सल कैडर मारे और गंभीर रूप से घायल हुए हैं। IG ने कहा कि नक्सली हमले का बहादुरी से मुकाबला करते हुए DRG टीम का एक जवान शहीद हो गया। कुछ और जवानों को चोटें आई है, जिन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। फिलहाल अभी सब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान लगातार जारी है। (Narayanpur Naxalite Encounter)

इससे पहले बीजापुर जिले में नक्सलगढ़ माने जाने वाले करेगुट्टालू पहाड़ी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त रूप से 21 अप्रैल से 11 मई 2025 तक चलाए गए 21 दिन के नक्सल विरोधी अभियान में कुल 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए थे, जिनमें 16 महिलाएं शामिल थीं। अभियान के दौरान नक्सलियों के 216 ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त किया था। साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की थी। यह अभियान छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार की ओर से संयुक्त रूप से संचालित किया गया था। लगातार 21 दिनों तक चले इस अभियान में कुल 21 मुठभेड़ हुईं। 3 शव 24 अप्रैल, 1 शव 5 मई, 22 शव 7 मई और 5 शव 8 मई को बरामद किए गए। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के 18 जवान IED विस्फोटों में घायल हुए। (Narayanpur Naxalite Encounter)

छत्तीसगढ़ में 2025 के नक्सली ऑपरेशन

  • 4 जनवरी 2025 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 5 नक्सली ढेर
  • 10 जनवरी 2025 सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर
  • 12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 5 नक्सली ढेर
  • 16 जनवरी 2025 बीजापुर के पुजारी कांकेर के जंगल में 18 नक्सली ढेर
  • 21 जनवरी 2025 गरियाबंद के भालू डिग्गी जंगल में 16 नक्सली ढेर
  • 2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालूर में 8 नक्सली ढेर (Narayanpur Naxalite Encounter)
  • 9 फरवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़-फरसेगढ़ बॉर्डर पर 31 नक्सली ढेर
  • 20 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 26 नक्सली ढेर, DRG का एक जवान शहीद 
  • 20 मार्च 2025 को कांकेर और नारायणपुर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर
  • 25 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर 3 नक्सली ढेर
  • 29 मार्च 2025 को सुकमा और दंतेवाड़ा सीमा पर 16 नक्सली ढेर        
  • 31 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 45 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर
  • अप्रैल-मई 2025 में बीजापुर के करेगुट्टालू में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए
  • 24 अप्रैल को 3, 7 मई को 22 और 8 मई को 5 नक्सली ढेर
  • 21 मई 2025 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 27 नक्सली ढेर (Narayanpur Naxalite Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!