भारतीय सांसदों का डेलिगेशन विदेश रवाना, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनिया को देंगे जानकारी

Delegation of Indian MPs: भारतीय सांसदों का पहला डेलिगेशन JDU सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में विदेश दौरे के लिए रवाना हो गया है, जो ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य और सिंगापुर का दौरा करने करेंगे। इस टीम में राजदूत मोहन कुमार, भाजपा सांसद प्रदान बरुआ, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, भाजपा सांसद बृज लाल, भाजपा सांसद अपराजिता सरनागी, JD(U) सांसद संजय कुमार झा, CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास, भाजपा सांसद डॉ. हेमंग जोशी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- Narayanpur Naxalite Encounter: नारायणपुर में डेढ़ करोड़ के इनामी बसवा राजू समेत 27 नक्सली ढेर, DRG का एक जवान भी शहीद
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए देश के 59 सांसदों को 33 देशों में भेजा जा रहा है। 59 सांसद 7 सर्वदलीय टीमों में बंटे हुए हैं। इन 7 टीमों के साथ 8 पूर्व राजनयिक भी रहेंगे। JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में 7 प्रतिनिधिमंडल भेज रहे हैं। हम लोग जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य यह बताना है कि दशकों से हमारा देश आतंकवाद झेल रहा है, सिर्फ और सिर्फ एक ही देश से यह आतंकवाद आता है। समय के साथ यह साबित हो गया है। उस देश को आर्मी चलाती है और वही आतंकवाद को प्रायोजित करता है। यही बात जाकर हम बताएंगे और दूसरी बात प्रधानमंत्री का ‘न्यू नॉर्मल’ का नारा है। (Delegation of Indian MPs)
आतंकवाद पाकिस्तान की स्टेट पॉलिसी: संजय
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना और एयरफोर्स ने दिखाया कि हम आतंकवादी गतिविधियों को अंदर जाकर हिट करेंगे और यही ‘न्यू नॉर्मल’ है। सबसे बड़ा मुद्दा है कि आतंकवाद पाकिस्तान की स्टेट पॉलिसी है। पूरा स्टेट उसको प्रायोजित करता है। इस बात को हम पूरी दुनिया में जाकर बताएंगे। भाजपा सांसद बृज लाल ने कहा कि हम पाकिस्तान को एक्सपोज करेंगे। हम पाकिस्तान को ‘आतंकिस्तान’ कहते हैं। पहलगाम की घटना के बाद हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। हमने उनके आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया। हमें पूरी दुनिया में पाकिस्तान को एक्सपोज करना है और उसी के लिए हमारा प्रतिनिधिमंडल जा रहा है। भाजपा सांसद बृज लाल ने कहा कि यह बहुत आवश्यक है, क्योंकि पाकिस्तान ने जिस तरह से हरकत की है, वो हमारे देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हम आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे और हमने ऐसा किया है। (Delegation of Indian MPs)
7 प्रतिनिधिमंडल भेजना सोची-समझी कवायद: डॉ. हेमंग
भाजपा सांसद डॉ. हेमंग जोशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और उसके जो परिणाम थे, उसे पूरी दुनिया ने देखा है, जो तत्व हमले करवा रहे हैं, उनके खिलाफ हमने क्या कार्रवाई की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवाद के खिलाफ की इस लड़ाई में दुनिया का समर्थन मिला है और इस लड़ाई को और मजबूत बनाने, पूरी दुनिया को इसके साथ जोड़ने के लिए हमारा प्रतिनिधिमंडल विदेश जा रहा है। भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि देश की एक नागरिक के तौर पर कह सकती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा करीब 33 देशों में 7 प्रतिनिधिमंडल भेजना एक बहुत ही सोची-समझी कवायद है और इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सीमापार आतंकवाद पर भारत के रुख से अवगत कराना है। इसका उद्देश्य दुनिया के अलग-अलग देशों को यह बताना है कि जहां तक आतंकवाद का सवाल है, राजनीतिक दलों से इतर हम सब एक हैं और 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। (Delegation of Indian MPs)
हम भारत की ओर से दूसरे देशों में जा रहे: सुले
NCP(SCP) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम सब पार्टी की ओर से नहीं जा रहे हैं। हम भारत की ओर से दूसरे देशों में जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम भारतीय हैं, हम भारतीय ही रहेंगे। भारत आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत के साथ लड़ रहा है। यह केवल भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की लड़ाई है। सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह राजनीति के बारे में नहीं है। हम गर्वित भारतीयों के रूप में जा रहे हैं, जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। हम दुनिया में कहीं भी किसी भी आतंकवादी गतिविधि की निंदा करते हैं। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सांसदों और नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जा रहा है। वो पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराएंगे और पाकिस्तान को एक्सपोज करेंगे। पाकिस्तान कैसे आतंकवाद को बढ़ावा देता है, यह पूरी दुनिया को बताने की जरूरत है। यह देश का प्रतिनिधिमंडल है और ये देश की बात को रखेगा। (Delegation of Indian MPs)
पाकिस्तान को एक्सपोज करना बहुत जरूरी: प्रियंका
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पाकिस्तान को एक्सपोज करना बहुत जरूरी है। यह आतंक का वैश्विक केंद्र बन चुका है। जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ तो हमने कार्रवाई में उनके आतंकी ठिकानों को खत्म करने का काम किया। हम सब विदेश में जाकर अपने देश की बात को रखेंगे। CPI-M सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल की पहली बैठक जापान में है और वहां से हम कोरिया जाएंगे। हम इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर को भी कवर करेंगे। ये महत्वपूर्ण देश हैं और हमें लगता है कि हम आतंकवाद के खिलाफ अपने राष्ट्र का संदेश दे सकते हैं। भाजपा सांसद हेमंग जोशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शौर्य और पराक्रम दिखाया। (Delegation of Indian MPs)
आतंकवाद के कारण प्राण गंवाना मंजूर नहीं: CM रेखा
भाजपा सांसद हेमंग ने कहा कि सभी आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमने जवाब दिया। यह कार्रवाई केवल बदले की भावना से नहीं की गई थी बल्कि यह एक न्यायिक कदम था। यही सारी बातें हम पूरे विश्व में बताएंगे। सभी पार्टियों के प्रतिनिधि साथ में जब ‘टीम भारत’ बनकर जा रहे हैं तो मुझे लगता है कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा विश्व एकजुट भी होगा और सच्चाई भी सामने आएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों पर कहा कि उचित निर्णय हुआ है और विश्व के पटल पर भारत का संदेश जाना बहुत जरूरी है। भारत एकजुट है, एकमत है। आतंकवाद हमारे लिए केवल वार्ता का विषय नहीं है। हमारे देश के एक भी व्यक्ति का आतंकवाद के कारण प्राण गंवाना अब भारत को मंजूर नहीं है। (Delegation of Indian MPs)



