कृषि विश्वविद्यालय में जुटेंगे देशभर के कृषि अर्थशास्त्री, रायपुर में होगा 32वां राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन

National Agricultural Annual Conference: रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली की ओर से तीन दिवसीय 32वां राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन 11 से 13 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस सम्मेलन का विषय ‘उच्च, सतत और समावेशी विकास के लिए कृषि का डिजिटलीकरण’ रखा गया है। सम्मेलन का शुभारंभ कृषि विकास और किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब तक 38.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 15 हजार मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, नाबार्ड छत्तीसगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ज्ञानेन्द्र मणि, कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. पी.के. जोशी, कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली के सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. पी.एस. बिरथल और राष्ट्रीय जैव स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, बरौंडा, रायपुर के निदेशक डॉ. पी.के. घोष उपस्थित रहेंगे। कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली एक पंजीकृत सोयायटी है, जो 1987 में अस्तित्व में आई और वर्तमान में भारत और विदेश में इसके 1200 से ज्यादा आजीवन सदस्य हैं।
अनुसंधान को बेहतर बनाने में योगदान
संघ कृषि अर्थशास्त्र, नीति विश्लेषण और ग्रामीण विकास में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बेहतर बनाने में योगदान देता है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष ख्यातिलब्ध कृषि अर्थशास्त्री डॉ. पी.के. जोशी हैं। कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रोफेसर हुलास पाठक ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के प्रमुख कृषि अर्थशास्त्रियों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों को एक मंच में लाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में उभरती चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना और टिकाऊ समेत समावेशी विकास के लिए नवाचारी दृष्टिकोण विकसित करना है। (National Agricultural Annual Conference)
तीन दिवसीय 32वीं वार्षिक सम्मेलन
11 से 13 दिसंबर 2024 तक आयोजित इस तीन दिवसीय 32वीं वार्षिक सम्मेलन में कृषि अर्थशास्त्र से जुड़ी जानी-मानी हस्ती “टिकाऊ खेती के लिए स्मार्ट एग्री-टेक”, “कृषि-विपणन में डिजिटल परिवर्तन”, “शासन और संस्थागत समर्थन” जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन में भारत के अग्रणी कृषि अर्थशास्त्री, जिनमें डॉ. पी.के. जोशी, डॉ. प्रताप एस. बिर्थल, डॉ. मृत्युन्जय, डॉ. डी.के. मरोठिया, डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. चेंगप्पा, डॉ. आर.एस. देशपांडेय, डॉ. सीमा बाठला, डॉ. स्मिता सिरोही, डॉ. सिरिषा समेत देश-विदेश के 350 से ज्यादा प्रतिष्ठित कृषि अर्थशास्त्री और ग्रामीण विशेषज्ञ, शोधकर्ता, वैज्ञानिक और छात्र-छात्राएं नौ तकनीकी सत्रों में अपने-अपने विचार रखेंगे। यह वार्षिक सम्मेलन कृषि क्षेत्र में हो रहे शोध और नीतिगत विकास को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कृषि और ग्रामीण विकास में नई संभावनाओं को उकेरने और नीति निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। (National Agricultural Annual Conference)



