छत्तीसगढ़ में अब तक 38.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 15 हजार मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव
Paddy Purchased in Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक 38.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 8 लाख 28 हजार किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 8973 करोड़ 24 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब तक 38.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 15 हजार मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव
धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स की ओर से धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। धान उठाव के लिए 1 लाख 22 हजार मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया था, जिसके विरूद्ध 15 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27 लाख 68 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1 लाख 45 हजार नए किसान शामिल है। इस साल 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। (Paddy Purchased in Chhattisgarh)
किसानों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 10 दिसंबर को 78 हजार 387 किसानों से 3 लाख 02 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 93 हजार 197 टोकन जारी किए गए थे। 11 दिसंबर के लिए 94 हजार 280 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य सरकार धान उपार्जन केंद्रों में शिकायत और निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिसका नंबर 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। बता दें कि सरकार 3100 क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी कर रही है। (Paddy Purchased in Chhattisgarh)



