ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Horoscope 11 December 2024, दिन- बुधवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2081, वीर निर्वाण संवत 2550, माह- मार्गशीर्ष (अगहन), तिथि- शुक्ल पक्ष एकादशी (11)।
Horoscope 11 December 2024
1 मेष राशि (Aries) : आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, तो आपके खूब काम आएगी। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। सरकारी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दे सकते हैं। यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
2 वृष राशि (Taurus) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका कोई पढ़ाई लिखाई से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
3 मिथुन राशि (Gemini) : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
4 कर्क राशि (Cancer) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी। इस वजह से मन में प्रफुल्लता और ऊर्जा बनी रहेगी।
5 सिंह राशि (Leo) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
6 कन्या राशि (Virgo) : इस राशि के लोग कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें, कभी कभी ज्यादा मिठास भी संबंधों में खटास पैदा कर देती है। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है। आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी। कुछ अन्य जानकारियों के लिए भी आपकी रुचि रहेगी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : ब्रह्म मुहूर्त में थिएटर पहुंचे शातिर चोर, गार्ड को बंधक बनाकर ले उड़े पुष्पा-2 का सारा कलेक्शन
7 तुला राशि (Libra) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके घर मेहमान का आगमन हो सकता है। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है।
8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
9 धनु राशि (Sagittarius) : जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो उसमें गति आने की उम्मीद है।
10 मकर राशि (Capricorn) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं।
11 कुंभ राशि (Aquarius) : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। धर्म कर्म से संबंधित कार्यों में आप भाग लेंगे।
12 मीन राशि (Pisces) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मनमाफिक काम होने से पूरा दिन अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। बच्चों के साथ आप कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों से किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखने के लिए मेहनत अधिक करनी है। (Horoscope 11 December 2024)