Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार ने चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत, पढ़ें पूरी खबर

National Conference Candidate: जम्मू-कश्मीर में पूर्व न्यायाधीश और पूर्व वरिष्ठ एनसी नेता मुजफ्फर इकबाल खान थन्नामंडी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर उन्होंने कहा कि मैं बचपन से ही नेशनल कॉन्फ्रेंस की विचारधाराओं से जुड़ा रहा हूं। मेरे पूर्वज नेशनल कॉन्फ्रेंस से जुड़े थे। मैंने भी इसकी नीतियों का पालन किया। मैंने इस पार्टी को खड़ा करने के लिए कड़ी मेहनत की। हालांकि उन्होंने मुझे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब मैंने यहां के लोगों की हालत देखी, तो मैंने फैसला किया कि मैं उनके लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं थन्नामंडी के युवाओं का आभारी हूं। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री ममता केंद्र के पाले में गेंद फेंक रही हैं: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

भारतीय चुनाव आयोग के जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर से बदलकर 8 अक्टूबर, 2024 करने पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जम्हूरियत का तकाजायही होता है हर एक समाज के लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाता है। इससे बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा। इस फैसले से हमें कोई एतराज नहीं है बल्कि हम तो इस फैसले का स्वागत ही करते हैं कि किसी समाज के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तारीख आगे बढ़ाई गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा पूरी तरह चुनाव की तैयारियों में जुटी है। कुछ कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे और कुछ चुनाव का प्रबंधन करेंगे। (National Conference Candidate)

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कसा तंज

उन्होंने कहा कि पार्टी ने यहां अपनी एक टोली को जिम्मेदारी भी दी है। यहां चुनाव के प्रथम चरण की पूरी तरह से समीक्षा भी की गई है। अगले चरण में कैसे चुनाव लड़ना है, उस पर भी काफी चर्चा हुई है। सभी प्रमुख नेताओं से उनकी राय भी ली गई है। भाजपा जम्मू-कश्मीर में बिना किसी गठबंधन के पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरी है। दूसरी तरफ जो लोग पाकिस्तान का राग गाते रहे, जिन्होंने हमेशा ही जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को लड़ाने का प्रयास किया वो आजकल एकता और अखंडता के नाम पर वोट मांग रहे हैं। चुघ ने कहा कि फारुख अबदुल्ला एकता, अखंडता, विविधता में एकता की बात कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उनकी आंखों से निकलने वाले आंसू घड़ियाली आंसू हैं, जो व्यक्ति कल तक पाकिस्तान की बात करता है। नागरिकों के अधिकार छीनने वाले लोग मानवता और विविधता की बात कर रहे हैं। यह दोहरा चरित्र है और दोहरा चेहरा है। उनका घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। एक-एक शब्द उसमें झूठ से लिखा गया है। (National Conference Candidate)

Back to top button
error: Content is protected !!