कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन कल से शुरू, खड़गे समेत कई दिग्गज पहुंचे रायपुर

National Convention of Congress: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल से कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन शुरू होने वाला है, जिसके लिए मंच बनकर तैयार है। 24 फरवरी से 26 फरवरी तक कांग्रेस का पूरा केंद्रीय नेतृत्व और राज्यों की निर्णायक समितियां यहीं रहने वाली हैं। 1960 के बाद रायपुर में ये कांग्रेस का इस तरह का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अक्टूबर 1960 में रायपुर में कांग्रेस का एक विशेष अधिवेशन हुआ था। उसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री सहित पूरा केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:- गोधन योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही, हटाए गए दो अध्यक्ष

महाधिवेशन के लिए नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचने लगे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रायपुर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंच जाएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगी। वहीं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आना उनके सेहत की स्थिति पर निर्भर करेगा। वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि वे शनिवार को रायपुर पहुंच सकती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश भी रायपुर पहुंच गए हैं। (National Convention of Congress)

वहीं राजस्थान और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के दूसरे 45 नेताओं के आने का क्रम गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक का है। इन नेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व लोक सभा अध्यक्ष मीरा कुमार जैसे नेता शामिल हैं। इस महाधिवेशन में 12 पूर्व मुख्यमंत्री भी शिरकत करने पहुंच रहे हैं। इसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, अशोक चह्वाण, पृथ्वीराज चह्वाण, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एम. वीरप्पा मोइली, पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे वी. नारायणसामी, आंध्र प्रदेश के सीएम रह चुके एन. किरण कुमार रेड्‌डी, पंजाब के मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी और राजिंदर कौर भट्‌टल भी हैं। (National Convention of Congress)

गोवा के मुख्यमंत्री रहे प्रताप सिंह राणे, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुट मिथि और नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर भी पहुंचने वाले हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस का इतना बड़ा आयोजन पहली बार रायपुर में होने जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पूरा केंद्रीय नेतृत्व, इसके साथ दूसरे प्रदेश इकाइयों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होने पहुंच रहे हैं। हम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूरा छत्तीसगढ़ उनके स्वागत के लिए उत्सुक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और उसके तुरंत बाद इस महाधिवेशन के जरिए कांग्रेस लोगों के मुद्दे उठा रही है। उनसे जुड़ने का काम कर रही है। (National Convention of Congress)

बता दें कि कांग्रेस के 24 से 26 फरवरी तक होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए नवा रायपुर के मेला स्थल पर 12 से ज्यादा डोम तैयार किए गए हैं। प्रत्येक डोम एयरकंडीशंड है। अधिवेशन के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है, जिस डोम में सारे VIP रहेंगे, उसमें बड़ा मंच बनाया गया है। यह थीम बेस्ड है। भोजन, बैठक, मीडिया गैलरी समेत सभी डोम एयरकंडीशंड होंगे। अधिवेशन में शामिल होने वाले लगभग 15 हजार सदस्य और ड्यूटी में लगे 5 हजार लोगों के लिए रोजाना वहीं भोजन बनेगा। इसके साथ ही भव्य तैयारी की गई है। (National Convention of Congress)

Related Articles

Back to top button