छत्तीसगढ़ के 7 सीनियर IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

Transfer of IPS Officers: छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इसी बीच प्रदेश सरकार ने फिर बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है, जिसमें 7 सीनियर IPS अधिकारियों का नाम शामिल है। इसे लेकर गृह विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक अजय कुमार यादव को इंटेलिजेंस विभाग में IG की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ रायपुर रेंज IG की भी जिम्मेदारी मिली है। वहीं आनंद छाबड़ा दुर्ग रेंज और बीएन मीणा को बिलासपुर रेंज भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:- पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, भगवंत मान कैबिनेट ने पुरानी पेंशन योजना को दी मंजूरी

डीएम अवस्थी को DG ACB, EOW, रतन लाल डांगी को डायरेक्टर पुलिस अकादमी चन्द्रखुरी बनाया गया है। इसके साथ ही शेख आरिफ हुसैन को महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा का प्रभारी IG बनाया गया है। राम गोपाल गर्ग सरगुजा रेंज के प्रभारी IG बनाया गया है। इस तरह अब रायपुर रेंज में 2 IG बैठेंगे। बता दें कि DIG आरिफ शेख को रायपुर IG का प्रभार सौंपा गया है। हालांकि रायपुर को छोड़कर उन्हें रायपुर रेंज के सभी जिलों की जिम्मेदारी मिली है। (Transfer of IPS Officers)

सक्ती जिले में बड़े पैमाने पर फेरबदल

वहीं सक्ती जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। SP MR अहिरे ने शुक्रवार को करीब 45 अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है, जिसमें उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक, महिला आरक्षक कुल 45 लोग शामिल हैं। कई कर्मचारियों के खिलाफ एसपी को शिकायत मिली थी, जिसके बाद ट्रांसफर की सूची सामने आई है। (Transfer of IPS Officers)

जानकारी के  मुताबकि सक्ती थाने के कई आरक्षकों पर अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। इससे भी इन तबादलों को जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि एसपी एमआर अहिरे ने कहा है कि प्रशासनिक कसावट के लिए ट्रांसफर किया गया है। उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे को थाना डभरा ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं कृष्ण कुमार राठौर बाराद्वार थाने भेज दिए गए हैं। 28 आरक्षक, 13 प्रधान आरक्षक, 3 ASI और एक SI का तबादला हुआ है। (Transfer of IPS Officers)

Related Articles

Back to top button