छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक दिखेगी आदिवासी संस्कृति की झलक
National Tribal Dance Festival: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक से तीन नवम्बर तक साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। महोत्सव में नौ देशों के जनजातीय कलाकारों सहित 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। नई दिल्ली में आयोजित टूरिज्म कॉन्क्लेव के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से न सिर्फ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय कलाकारों के बीच उनकी कलाओं की साझेदारी होगी, बल्कि वे एक-दूसरे के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली को भी देख-समझ सकेंगे।
यह भी पढ़ें:- सेना का ‘रुद्र’ हेलीकॉप्टर क्रैश, अब तक 4 शव बरामद
LIVE: Chhattisgarh Tourism Conclave for National Tribal Dance Festival 2022 https://t.co/kzEedNW9uy
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 21, 2022
इन प्रयासों के क्रम में हमने नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के रूप में एक बहुत महत्वपूर्ण परंपरा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में की है। हमारा यह प्रयास न केवल छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि देश और पूरी दुनिया के जन-जातीय समुदायों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। CM बघेल ने कहा कि वनवासियों, आदिवासियों, किसानों, ग्रामीणों और वंचित वर्ग के लोगों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में कला, संस्कृति और पर्यटन को हमने एक मजबूत संसाधन के तौर पर इस्तेमाल किया है और इसके बढ़िया परिणाम भी हमें मिले हैं। (National Tribal Dance Festival)
हमने "नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल" के रूप में एक बहुत महत्वपूर्ण परंपरा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में की है।
हमारा यह प्रयास न केवल छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि देश और पूरी दुनिया के जन-जातीय समुदायों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।#NationalTribalDanceFestival2022 pic.twitter.com/lYJgzjhjdM
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 21, 2022
आयोजन के दौरान बघेल ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ की ओर से नौ देशों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। ये सभी देश पहली बार रायपुर में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस आयोजन में मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे। वहीं दिल्ली पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ तक लाने-ले जाने और उनकी मेहमान-नवाजी में इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन, दिल्ली (ICCR) सहयोगी होगा। इस दौरान श्रम और समाज कल्याण मंत्री शिव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अनिल साहू सहित छत्तीसगढ़ के अन्य अधिकारी शामिल रहे। (National Tribal Dance Festival)
आज नई दिल्ली के किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित टूरिज्म कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और लोक कला पर केंद्रित स्टॉलों का अवलोकन किया।
साथ ही इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में एक नवम्बर से आयोजित 'राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव' पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी सम्बोधित किया। pic.twitter.com/WGmRlGIMFD
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 21, 2022
राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजा गया न्योता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों को आमंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण समेत प्रशासनिक अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से भेजा जा रहा है। इस बार आदिवासी नृत्य महोत्सव में दो थीम रखी गई है। पहली थीम है ‘फसल कटाई पर होने वाले आदिवासी नृत्य’ और दूसरी थीम है ‘आदिवासी परम्पराएँ और रीति- रिवाज’। विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। प्रथम स्थान के लिए 05 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 03 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 02 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। (National Tribal Dance Festival)
मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel आज नई दिल्ली के किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित टूरिज्म कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से आयोजित किए जा रहे 'राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव' पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया। pic.twitter.com/Z4pnRybnfX
— Bhupesh Online (@BhupeshOnline) October 21, 2022