National Young Chef Competition : पीएचडीसीसीआई ने राष्ट्रीय युवा शेफ प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, भारत की पाक विरासत को मिलेगी नई पहचान

नई दिल्ली। National Young Chef Competition : पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय युवा शेफ प्रतियोगिता (NYCC) का शुभारंभ किया। यह आयोजन नई दिल्ली स्थित पीएचडी हाउस में एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के आतिथ्य संस्थानों में पढ़ रहे अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की पाक प्रतिभा को निखारना और उन्हें एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
यह भी पढ़ें :- Scooty Didi Enu CG: “स्कूटी दीदी” एनु बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक, मुख्यमंत्री साय ने सराहा जज़्बा
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक श्री सुमन बिल्ला (IAS) ने कहा, “भारत की पारंपरिक पाक विधाएं हमारी सांस्कृतिक स्मृति की अमूल्य निधि हैं। युवा शेफ इन परंपराओं को सहेजने और विश्व मंच पर भारत की पहचान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।” (National Young Chef Competition)
प्रतियोगिता का विषय:
“भारतीय पाककला विरासत का उत्सव: परंपरा और नवाचार का सम्मिश्रण” रखा गया है।
प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण:
-
उत्तरी क्षेत्र: 6 अगस्त 2025, एआईएचएम चंडीगढ़
-
पूर्वी क्षेत्र: 18 सितंबर 2025, आईएचएम कोलकाता
-
पश्चिम क्षेत्र: नवंबर 2025, आईएचएम मुंबई
-
दक्षिण क्षेत्र: 18 दिसंबर 2025, आईएचएम कोवलम
ग्रैंड फिनाले: जनवरी 2026 में, आईएचएम पूसा, नई दिल्ली
प्रत्येक क्षेत्रीय केंद्र पर कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर ओरिएंटेशन वर्कशॉप भी होगी, जिसमें आतिथ्य शिक्षा और पाक क्षेत्र से जुड़ी संभावनाओं पर जानकारी दी जाएगी।
नेतृत्व और सहयोग:
आईएफसीए अध्यक्ष डॉ. शेफ मंजीत गिल ने इसे “एक सांस्कृतिक पुनरुत्थान” बताया, जबकि पीएचडीसीसीआई की पर्यटन समिति के सह-अध्यक्ष श्री राजन सहगल ने इसे “उद्योग, शिक्षा और युवाओं को जोड़ने वाला आंदोलन” करार दिया। (National Young Chef Competition)
प्रमुख भागीदार और पुरस्कार:
130 से अधिक संस्थानों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता को वीनस इंडस्ट्रीज, नेस्ले प्रोफेशनल, वाघ बकरी टी, क्रेमिका, मैक्केन फूड्स जैसे ब्रांड्स का समर्थन प्राप्त है। विजेताओं को नकद पुरस्कार, इंटर्नशिप, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और “बेस्ट सस्टेनेबल डिश” के लिए विशेष सम्मान मिलेगा। (National Young Chef Competition)



