Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी सफलता, 18 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, 5 नक्सलियों ने डाले हथियार

Naxalite Arrested in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जवानों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 18 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक समेत अन्य सामाग्री बरामद की गई है। कोबरा बटालियन और उसूर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुंजेपर्ती के जंगल से 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह बासागुड़ा क्षेत्र के राजपेंटा के जंगल से 7 नक्सलियों को पकड़ा गया है। इधर, DRG और भैरमगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:- काम में लापरवाही और पदीय गरिमा के विपरीत काम करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 टीचर्स समेत 2 HM निलंबित

इन नक्सलियों की हुई गिरफ्तारी

  1. मेसो कुंजाम, उम्र- 40 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  2. देवा मुचाकी, उम्र- 20 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  3. तिरूपति ताती, उम्र- 25 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  4. सोनी मुचाकी, उम्र- 21 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  5. मुड़ा माड़वी, उम्र- 20 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  6. शंकर सोढ़ी, उम्र- 25 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  7. सत्यम ताती, उम्र- 28 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  8. मंगु माड़वी, उम्र- 27 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  9. अर्जुन ताती, उम्र- 40 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  10. कवासी हिड़मा, उम्र- 25 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  11. सुक्का ओयाम, उम्र- 40 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  12. देवा कवासी, उम्र- 18 साल (जन मिलिशिया सदस्य) (Naxalite Arrested in Bijapur)
  13. जोगेश माड़वी, उम्र- 25 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  14. हुंगा नुप्पो, उम्र- 25 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  15. बुधरा पूनेम, उम्र- 27 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  16. विजय मिच्चा ऊर्फ प्रभाकर, उम्र- 45 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  17. माड़वी सन्नी, उम्र- 30 साल (जन मिलिशिया सदस्य)
  18. सन्ना कुड़ाम, उम्र- 26 साल (जन मिलिशिया सदस्य) (Naxalite Arrested in Bijapur)

इधर, बीजापुर के गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत पीड़िया आरपीसी के एक-एक लाख के 2 इनामी नक्सली समेत 3 नक्सलियो ने सरेंडर किया है। सरेंडर नक्सलियों ने कहा कि वे समाज के मुख्यधारा में जुड़कर स्वच्छंद रूप से पारिवारिक जीवन जीना चाहते हैं। आत्मसमर्पित नक्सली प्रतिबंधित संगठन में डीएकेएमएस अध्यक्ष, जनताना सरकार अध्यक्ष और मिलिशिया सेक्शन प्लाटून डिप्टी कमांडर के पद पर कार्यरत थे। बता दें कि जिले में 2025 में अब तक 45 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण, 119 नक्सली गिरफ्तार और 56 मुठभेड़ में मारे गए हैं। राजनांदगांव की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस के सामने 18 लाख के दो इनामी हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। (Naxalite Arrested in Bijapur) 

Back to top button
error: Content is protected !!