सुकमा में जवानों को मिली बड़ी सफलता, 8 लाख के इनामी समेत 9 नक्सली गिरफ्तार

Naxalite Arrested in Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जिला पुलिस, DRG, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम ने किस्टाराम थाना क्षेत्र से 03 हार्डकोर इनामी समेत 09 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने  एक पुरुष नक्सली पर 08 लाख, एक नक्सली पर 01 लाख और एक महिला नक्सली पर 02 लाख रुपए का इनाम घोषित है, जिनकी गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पालोड़ी गांव के जंगल से हुई है। सभी नक्सली किस्टारम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:- 2024 का लोकसभा चुनाव ‘स्थिरता बनाम अस्थिरता’ के बीच का चुनाव: PM मोदी

जानकारी के मुताबिक जवानों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए पालोड़ी और आसपास के क्षेत्र की ओर रवाना हुई। सर्चिंग अभियान के दौरान पालोड़ी के जंगल के पास कुछ संदिग्ध पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा लिया, जिसमें 2 महिला नक्सली भी शामिल है। पकड़े गए संदिग्धों ने  पूछताछ में अपनी पहचान बताई। सुखराम उर्फ माड़वी आयता CRC मेंबर के रूप में काम कर रहा था, जिस पर 8 लाख का इनाम घोषित है। इसी तरह कलमु देवे दक्षिण बस्तर डिवीजन के सदस्य के रूप में काम कर रही थी, जिस पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। (Naxalite Arrested in Sukma)

सुकमा 5 किलो का IED बरामद

सोड़ी आयता पालाचलमा आरपीसी मिलिशिया कमांडर के रूप में काम कर रहा था, जिस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित है। कलमु गंगी किस्टाराम एरिया जनताना सरकार सदस्य, कवासी लिंगा मिलिशिया सदस्य, मड़कम पोज्जा टेटेमडगू आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, मड़कम भीमा टेटेमडगु आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, रव्वा जोगा टेटेमड़गू आरपीसी सीएनएम सदस्य और वंजाम माड़ा भूमकाल मिलिशिया सदस्य के रूप में काम कर रहा था। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज है। वहीं सुकमा के मूलेर-बड़ेसट्टी मार्ग में जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। बता दें कि जिला पुलिस और DRG की संयुक्त टीम ने 5 किलो का IED बरामद किया है, जिसे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था। सुरक्षाबलों ने IED को निष्क्रिय कर दिया है।  (Naxalite Arrested in Sukma)

Related Articles

Back to top button