Google Analytics —— Meta Pixel

2024 का लोकसभा चुनाव ‘स्थिरता बनाम अस्थिरता’ के बीच का चुनाव: PM मोदी

PM Modi in Chandrapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि चंद्रपुर से इतना सारा स्नेह मिलना मेरे लिए और भी विशेष है। एक चंद्रपुर ही है, जिसने भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लकड़ी भेजी। नए भारत के प्रतीक संसद की नई इमारत में भी चंद्रपुर की लकड़ी लगी हुई है। चंद्रपुर की ख्याति पूरे देश में पहुंची है। मैं चंद्रपुर के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 2024 का लोकसभा चुनाव ‘स्थिरता बनाम अस्थिरता’ के बीच का चुनाव है। एक ओर भाजपा-NDA है, जिसका ध्येय है- देश के लिए कड़े फैसले लो, बड़े फैसले लो। दूसरी ओर कांग्रेस और इंडी गठबंधन है, जिसका मंत्र है- जहां भी सत्ता पाओ खूब मलाई खाओ।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : जमीनी विवाद में कलयुगी पिता ने कुल्हाड़ी से बड़े बेटे को काटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

PM मोदी ने कहा कि आज देश का दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब… मोदी सरकार को अपनी सरकार मानता है। मोदी किसी शाही परिवार में पैदा होकर प्रधानमंत्री नहीं बना। मोदी एक गरीब परिवार में जन्म लेकर, आपके बीच रहकर, यहां तक आया है। राजनीतिक पार्टियों का दायित्व होता है कि वो जनता की समस्याओं का समाधान करे, लेकिन कांग्रेस पार्टी खुद ही समस्याओं की जननी है। कड़वे करेले को घी में तलें या शक्कर में घोलें, वो फिर भी कड़वा का कड़वा ही रहता है। ये कहावत कांग्रेस पर सटीक लागू होती है। कांग्रेस कभी नहीं बदल सकती। (PM Modi in Chandrapur)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान निकालना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। हालांकि कांग्रेस समस्याओं की जननी है। देश का बंटवारा धर्म के आधार पर कांग्रेस ने किया था। देश को दशकों तक आतंकवाद का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए आतंकवादियों को पनाह दी। कांग्रेस के कारण देश में नक्सलवाद की समस्या बेकाबू हो गई। कांग्रेस के सांसद भारत के एक और विभाजन की बात कर रहे हैं। इंडी अलायंस के लोग दक्षिण भारत को अलग करने की धमकी दे रहे हैं। इंडी अलायंस में शामिल DMK पार्टी सनातन को डेंगू-मलेरिया कह कर उसके खात्मे की बात कर रही है और नकली शिवसेना वाले उन्हीं लोगों को महाराष्ट्र में रैली करवाते हैं। (PM Modi in Chandrapur)

PM ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कुकर्मों के कारण देश में जनता का समर्थन खो चुकी है। नतीजतन, वे अब फूट डालो और राज करो की रणनीति अपना रहे हैं। उन्होंने अपने घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की याद दिलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। साथ ही उनका एक सांसद भारत के विभाजन की मांग कर रहा है। जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही होती है। आज देश का दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब मोदी सरकार को अपनी सरकार मानता है। मोदी किसी शाही परिवार में पैदा होकर प्रधानमंत्री नहीं बना। मोदी एक गरीब परिवार में जन्म लेकर, आपके बीच रहकर, यहां तक आया है। (PM Modi in Chandrapur)

Back to top button
error: Content is protected !!