Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : जमीनी विवाद में कलयुगी पिता ने कुल्हाड़ी से बड़े बेटे को काटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh के बिलासपुर जिले में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पिता के साथ भाई ने मिलकर बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मां की मौत के बाद वह संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, कुकुर्दीकेरा निवासी दिलीप केंवट (35) रोजी-मजदूरी करता है। 27 मार्च को उसकी मां रामकुंवर की मौत हो गई। पांच अप्रैल को उसका दशगात्र था। इसमें शामिल होने के लिए उसके रिश्तेदार भी आए थे।

यह भी पढ़े :- वित्त मंत्री सीतारमण के पति का बड़ा दावा, कहा – इस बार BJP जीती तो देश में दोबारा चुनाव नहीं होंगे

इस कार्यक्रम के बाद दिलीप अपनी बुआ सोहारा बाई को छोड़ने के लिए बलौदाबाजार चला गया। शनिवार शाम वो घर पहुंचा। घर के सामने बाइक खड़ी करने के बाद अपने पिता रामचंद ने जमीन की हिस्सेदारी की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा।

पिता रामचंद अपनी पूरी संपत्ति छोटे बेटे दुर्गा को देने की बात कहने लगा। जिस पर दिलीप ने उसका विरोध किया और खुद भी हिस्सा लेने पर अड़ गया। इससे नाराज होकर दिलीप के पिता और छोटे भाई दुर्गा ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान रामचंद ने कुल्हाड़ी से दिलीप के सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया। फिर देखते ही देखते जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। पिता-पुत्र के बीच विवाद और कुल्हाड़ी से हमला करने की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। (Chhattisgarh )

सूचना मिलने पर डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने दिलीप का बयान दर्ज कर उसके पिता रामचंद और दुर्गा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!