5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, डिप्टी CM विजय शर्मा ने नक्सलियों को दी चेतावनी

Naxalite Surrender in Narayanpur: नारायणपुर पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, 17 सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय 5 लाख के इनामी नक्सली जयलाल ने SP पुष्कर शर्मा के सामने सरेंडर कर दिया है। जयलाल नक्सली संगठन में रहते हुए ग्रामीणों की हत्या, पुलिस पर फायरिंग, पुलिस कैंप पर हमला जैसी वारदातों में शामिल रहा है। सरेंडर नक्सली ने बताया कि छोटी उम्र में 2007 में नक्सली कमांडर जयनी उसे ले गई थी। उसने बताया कि 17 सालों से नक्सली संगठन में रहते हुए अपने ही लोगों पर अत्याचार और नक्सली विचारधारा से मोहभंग होने पर सरेंडर किया।

यह भी पढ़ें:- बस्तर को 100 करोड़ 42 लाख की सौगात देंगे CM साय, कल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

वहीं ASP निखिल राकेचा ने बताया कि कुतुल L.O.S. कमांडर जयलाल ने SP के सामने आत्मसमर्पण किया है, जिसे 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई है। साथ ही शासन की पुनर्वास नीति के तहत उसे लाभ दिया जाएगा। सरेंडर नक्सली ने बताया कि उसकी पत्नी मासे अभी भी नक्सली संगठन में कुतुल L.O.S. में काम कर रही है। इधर, बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा में धर्मावरम कैंप पर 16 जनवरी को हुए नक्सली हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। सुरक्षाबलों ने बताया कि यह हमला धर्मावरम कैंप को लूटने की नीयत से किया गया था। जवानों के मुताबिक नक्सलियों ने करीब एक हजार BGL दागे थे। वे जंगली घास से बने विशेष पोशाक पहनकर कैंप में घुसे और हमला कर दिया था। हालांकि नक्सलियों ने इस हमले में जवानों को मारने और घायल करने का दावा किया था, जो झूठ था। (Naxalite Surrender in Narayanpur)

गृहमंत्री ने नक्सलियों को दी चेतावनी

हमले के दौरान तीन नक्सली मारे गए थे। यह बात खुद नक्सलियों ने भी स्वीकार किया है। हमले के बाद घटनास्थल से BGL के करीब 300 जिंदा सेल बरामद किया गया था। वहीं डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा दौरे के दौरान कहा कि नक्सली वार्ता करें। मुख्यधारा में लौटे। सरकार वार्ता के लिए तैयार है। अगर फिर भी समाज को दर्द हुआ तो इसका हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने नक्सलियों से कहा कि गांव में अगर कोई बीमार होता है तो उसे अस्पताल तक पहुंचाना जरूरी होता है। इसके लिए सड़क बनने दे। पढ़ाई के लिए स्कूल खुलने दे। विकास गांव-गांव तक पहुंचने दे। विकास को अवरुद्ध न करें। (Naxalite Surrender in Narayanpur)

Related Articles

Back to top button