छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, प्रदेश संयोजक और पर्यवेक्षक नियुक्त

Rahul Gandhi Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकती है। ऐसे में पार्टी ने प्रदेश संयोजक और जिला संयोजक नियुक्त किए हैं। यात्रा के लिए कांग्रेस ने 4 प्रदेश संयोजक बनाए हैं, जिसमें डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत और उमेश पटेल शामिल हैं। ये सभी नेता कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं, जिन्हें क्षेत्र के हिसाब से जिम्मा दिया जाएगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से होकर गुजरेगी, जिसमें रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर शामिल हैं, जिसके मद्देनजर हर जिले के लिए दो-दो संयोजक बनाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें:- 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, डिप्टी CM विजय शर्मा ने नक्सलियों को दी चेतावनी

चंद्रदेव राय और अनिल अग्रवाल रायगढ़ जिले के पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। गुरुमुख सिंह होरा और गुलाब कमरो सक्ती जिले के पर्यवेक्षक, शैलेष पांडेय और विनय भगत जांजगीर-चांपा जिले के पर्यवेक्षक, नोबेल वर्मा और यूडी मिंज कोरबा जिले के पर्यवेक्षक, सफी अहमद और डॉ. जेपी श्रीवास्तव सरगुजा जिले के पर्यवेक्षक, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और पारसनाथ राजवाड़े सूरजपुर जिले के पर्यवेक्षक, डॉ. प्रीतम राम और द्वितेंद्र मिश्रा बलरामपुर जिले के पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब 10 दिन पहले छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकती है। इसका कारण असम में यात्रा का पूरा न हो पाना है। (Rahul Gandhi Nyay Yatra)

पहले संभावना थी कि कांग्रेस की यह यात्रा 15 से 18 फरवरी के बीच रायगढ़ के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। कांग्रेस की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आचार संहिता लगने से पहले यात्रा को खत्म कर दिया जाए। ऐसे में पार्टी तैयारी और व्यवस्थाओं में लगी है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट इसी महीने की 26-27 जनवरी को प्रदेश के नेताओं के साथ यात्रा को लेकर बड़ी बैठक कर सकते हैं। इस बैठक से पहले PCC चीफ दीपक बैज रूट में आने वाले जिलों का दौरा कर वहां के जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं। विधायक देवेंद्र यादव यात्रा में कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे हैं। (Rahul Gandhi Nyay Yatra)

Related Articles

Back to top button