छत्तीसगढ़ में शांति वार्ता के लिए नक्सलियों ने फिर रखी शर्त, जानिए सरकार से क्या चाहते हैं नक्सली ?
Naxalites Demand in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में शांति वार्ता के लिए नक्सलियों ने फिर शर्त रखी है। साथ ही इसे लेकर नक्सलियों के उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें लिखा है कि शांति वार्ता को लेकर 8 अप्रैल को दिए गए मेरे पहले बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरी सुरक्षा की गारंटी देते हुए इस कोशिश को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए भी उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। इस कोशिश का मुख्य उद्देश्य कगार के नाम से हो रहे हत्याकांड पर तुरंत रोक लगाना चाहिए। समस्या का हल होना चाहिए। शांति वार्ता के जरिए हम इसे हासिल कर सकेंगे। हमारी यह पेशकश के पीछे और कोई रणनीति नहीं है।
यह भी पढ़ें:- नगरीय निकायों के कार्यों में आई कसावट, डिप्टी CM साव ने आयुक्तों और CMO को दिए थे निर्देश
नक्सलियों ने कहा कि जब आप और हम वार्ता के लिए तैयार है तो दोनों ओर से कम से कम अस्थायी तौर पर युद्ध विराम का ऐलान करना लाजमी है। यह शर्त के दायरे में नहीं आता, बल्कि शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने का हिस्सा है। इस पर आप की प्रतिक्रिया का हम प्रतीक्षा करेंगे। इस समस्या का परिष्कार के लिए मैं और कुछ साथी जो सोच रहे हैं, उसे पूर्णरूप देने और वार्ता में हमारी तरफ से प्रतिनिधित्व करने वाले एक मध्यवर्ती प्रतिनिधिमंडल समेत हमारे पार्टी के प्रतिनिधियों को तय करने के लिए हमारी केंद्रीय कमेटी और स्पेशल जोनल कमेटी के नेतृत्वकारी कामरेडो से मिलना जरूरी है। उनसे मिलने के लिए मैं और मेरे सहयोगियों को सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए। (Naxalites Demand in Chhattisgarh)

रूपेश ने कहा कि सुरक्षा की गारंटी के लिए सरकार से मेरी अपील है कि एक महीने तक सरकारी सशस्त्र बलों के ऑपरेशनों पर रोक लगाया जाए। मैंने पहले ही हमारे तमाम कामरेडो से प्रेस बयान और विशेष पत्र के जरिए अपील किया कि इस वार्ता के दौर में सरकारी सशस्त्र बलों पर बंदूक नहीं चलाएं। इसलिए आप अगर मेरी बात पर सहमत है तो हम वार्ता करने के लिए तैयार है। इसके लिए छत्तीसगढ़ में तैनात तमाम केंद्र, राज्य, सरकारी बलों को एक महीने तक युद्ध विराम करने के लिए आदेश जारी करें। बस्तर में हिंसा पर फौरन रोक लगाएं। यह सरकार से मेरा अनुरोध है। सुरक्षाबलों पर हमला न करने का मेरा पत्र पार्टी कैडर के लिए जारी होने के बाद क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आक्रामक अभियान चलाया गया। (Naxalites Demand in Chhattisgarh)
तीन लोगों को पकड़कर हत्या: नक्सली
नक्सली रूपेश ने कहा कि 12 अप्रैल को बीजापुर के इंद्रावती नदी के किनारे अनील पूनेम समेत तीन लोगों को पकड़कर हत्या कर दी गई। 16 अप्रैल को कोंडागांव जिले के किल्लेम के पास डीवीसी मेंबर होलदेर समेत दो लोगों की हत्या की गई। इसे कैसे समझेंगे…? ये हत्याकांड ऐसा ही जारी रहने से शांति वार्ता के लिए किए जा रहे प्रयास का कोई मतलब नहीं रहेगा। इसलिए मैं सरकार और डिप्टी CM विजय शर्मा से फिर एक बार अनुरोध कर रहा हूं कि शांति वार्ता आगे बढ़ने और स्थायी समाधान के लिए यह सब बंद होना चाहिए। देश के तमाम जनवादीप्रेमियों से हमारी अपील है कि समस्या के समाधान के लिए हमारे जायज मांग का समर्थन करें। बता दें कि इससे पहले भी नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर शांति वार्ता की बात कही थी। साथ ही कई शर्त भी रखी थी। (Naxalites Demand in Chhattisgarh)



