Google Analytics —— Meta Pixel

नारायणपुर: बस्तर फाइटर्स में भर्ती अभियान का नक्सलियों ने किया विरोध

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर के ओरछा रोड पर नक्सलियों ने बैनर टांगे हैं. कई जगहों पर सड़क भी काट दी गई है. बैनर में नक्सलियों ने बस्तर के युवाओं से बस्तर फाइटर्स में भर्ती ना होने की अपील की है. 9 जुलाई से 15 जुलाई को होने वाले बस्तर फाइटर्स भर्ती अभियान का विरोध करने के बारे में जिक्र किया है.

बीती रात ओरछा मुख्यालय के नजदीक नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की. मंडाली, बटूम के पास पहाड़ी मंदिर के नीचे मुख्य मार्ग को जगह-जगह काट दिया गया है. कई जगह पेड़ भी सड़क पर गिरा दिए गए. नक्सलियों ने बैनर लगाकर बस्तर फाइटर भर्ती का विरोध किया है. नक्सलियों ने बस्तर के युवाओं को संबोधित कर बैनर में लिखा है कि ‘ बस्तर फाइटर्स भर्ती अभियान का सभी युवा विरोध करें. इस मैसेज को हर घर तक पहुंचाना है. बस्तर फाइटर्स हमें मंजूर नहीं. बस्तर की जमीन हमारी है. इसे बचाना हैं’.

ओरछा नारायणपुर रोड में जगह-जगह सड़क काट देने से मार्ग पूरी तरह से बंद है. रविवार को ओरछा से जिला मुख्यालय के लिए निकली यात्री बस वापस ओरछा लौट गई. बीते दिनों भी नक्सलियों ने रोड जाम किया था. जिसे पुलिस ने खुलवाया था.

इसे भी पढ़ें-जानिए कैसा है खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र का गणित, आज से खत्म प्रचार का वक्त

Back to top button
error: Content is protected !!