Google Analytics —— Meta Pixel

Naxals kill students : बीजापुर में नक्सली कहर, 2 छात्रों समेत 3 ग्रामीणों की गला घोंटकर हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा

Naxals kill students : बस्तर के बीजापुर जिले में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। 17 जून 2025 की शाम करीब 70 से 80 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पेद्दाकोरमा गांव पहुंचे और वहां से दो छात्रों समेत तीन ग्रामीणों को उठाकर ले गए। इसके बाद सभी को गांववालों के सामने रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। मृतकों में एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्र, एक कॉलेज स्टूडेंट और एक युवक शामिल है।

यह भी पढ़ें :- honeytrap case Durg : सराफा कारोबारी को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 2 करोड़ वसूले, दुर्ग में दंपती गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त

जानकारी के अनुसार, सभी मृतक सरेंडर कर चुके नक्सली दिनेश मोड़ियम के रिश्तेदार थे। नक्सलियों ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने दिनेश को आत्मसमर्पण के लिए उकसाया और पैसे लिए। इसी के चलते उन्हें मौत की सजा दी गई। (Naxals kill students)

मारे गए छात्रों में 13 वर्षीय अनिल माड़वी 7वीं कक्षा का छात्र था, जो डॉक्टर बनने का सपना देख रहा था। वहीं 20 वर्षीय सोमा मोड़ियम हाल ही में 12वीं पास कर कॉलेज में दाखिल हुआ था और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसके पास से आबकारी निरीक्षक भर्ती का आवेदन, NCC सर्टिफिकेट और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज भी मिले हैं। (Naxals kill students)

हत्या के बाद नक्सलियों ने गांव के 10 से ज्यादा लड़कों को अगवा कर लिया था। रातभर पिटाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस बर्बरता से गांव में भारी दहशत का माहौल है। लोग कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से डर रहे हैं।

IG बस्तर रेंज ने इस घटना को नक्सलियों की बौखलाहट बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों के बड़े कैडर मारे जा रहे हैं, जिससे वे अब मासूमों को निशाना बना रहे हैं। आने वाले समय में नक्सलियों का खात्मा तय है। पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जा रही है। (Naxals kill students)

Back to top button
error: Content is protected !!