honeytrap case Durg : सराफा कारोबारी को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 2 करोड़ वसूले, दुर्ग में दंपती गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त

honeytrap case Durg : दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपए वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपती नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे और उसके पति आनंद लहरे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से 1 करोड़ 65 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
यह भी पढ़ें :- Bilaspur hotel raid : कोलकाता से बुलाई लड़कियों के साथ कमरे में शराब पीते मिले 4 युवक, पुलिस गई पुलिस, संचालक को नोटिस
एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 13 जून को पीड़ित सराफा कारोबारी (उम्र 60 वर्ष) ने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। कारोबारी ने बताया कि पांच साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान उसकी पहचान आरोपी महिला से हुई थी। महिला ने विश्वास में लेकर कारोबारी को अपने घर बुलाया, जहां उसके पति ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। (honeytrap case Durg)
इसके बाद आरोपी दंपती ने वीडियो वायरल करने और जान-पहचान वालों को भेजने की धमकी देकर कारोबारी से धीरे-धीरे 2 करोड़ रुपए वसूल लिए। इसमें नकद रुपए, जेवरात, वाहन और अन्य कीमती सामान शामिल हैं।
कारोबारी की मदद लेने के बहाने महिला ने उसे अपने घर बुलाया। वहां महिला ने आपत्तिजनक स्थिति में खुद को प्रस्तुत कर वीडियो बनवाया और फिर दोनों पति-पत्नी ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। (honeytrap case Durg)
पुलिस ने जब्त की गई संपत्ति की जानकारी दी – 16 लाख 45 हजार नकद, 80 लाख 50 हजार के जेवर, 25 लाख की एफडी, 35 लाख का बंगला, 8 लाख की कार, 2 बाइक और 100 डॉलर नकदी विदेशी मुद्रा।
कारोबारी द्वारा सौंपे गए सबूतों में मोबाइल चैट, वॉइस रिकॉर्डिंग और एक एग्रीमेंट शामिल था, जिनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। (honeytrap case Durg)



